- रक्षा का वचन
प्रेस विज्ञप्ति
कोटा का पुलिस बहनों और महिलाओं की रक्षा के लिए तत्पर है : सवाई सिंह गोदारा
थानाधिकारियों से लिया गया महिलाओं की रक्षा का वचन
कोटा। | 17 अगस्त, 2016। सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल ट्रस्ट और वुमन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा इस बार राखी का पर्व सड़कों पर रहने वाले और पुलिस स्टेशन व चौराहों पर आमजन की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों और विभिन्न थानाधिकारियों की कलाई पर राखी बांध कर मनाया गया | इस दौरान दोनों ट्रस्टों के पदाधिकारी निधि प्रजापति, नीतू मेहता, रीना खंडेलवाल, सविता सिंह ने बताया की राखी के बंधन को निभाने के लिए और पुलिस कर्मियों से महिलाओं की रक्षा, इज्ज़त करने, मुसीबत में उनकी मदद करने, एक्सीडेंट आदि के समय तत्परता दिखने और उनकी देखभाल करने का वचन लेने के लिए सर्वप्रथम एस. पी. ऑफिस में आई.पी.एस. सवाई सिंह गोदारा जी को राखी बांधी गई जहाँ उन्होंने विश्वास जताया की मैं और मेरा पूरा पुलिस विभाग आपकी और महिलाओं की रक्षा के लिए तत्पर है आप 24 घंटे हमें फोन कर सकती है | फिर जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में थानाधिकारी हरीश भारती तथा गुमानपुरा के अशोक कुमार जी एवं वहा के पुलिसकर्मियों को राखी बंधी गई | जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में थानाधिकारी हरीश भारती ने कहा की उनके जीवन में ये पहली बार था जब किसी ने कोटा में उन्हें राखी बांधी गई | फिर वहाँ से विज्ञाननगर फ्लाई ओवर के नीचे रहने वाले को रखी बंधी गई और मिठाई खिलाई गई | तत्पश्चात एरोड्रम के ट्राफिक पुलिस और राजस्थान पुलिस के जवानों को राखी बंधी गई वहां से कोठरी चौराहा, बारहदरी और अंटाघर चौराहा में राखी का पर्व मनाया गया | सम्पूर्ण प्रक्रिया के अंतर्गत तीनों थानाधिकारियों के व्यक्तिगत नंबर लिए ताकि कभी भी किसी भी महिला या लड़की की मदद के लिए पुलिस प्रशासन की सहायता ली जा सके |
सादर प्रकाशार्थ प्रेषित
संपादक महोदय
अध्यक्ष
निधि प्रजापति
8107770920


