· रंगोली और पोस्टर में उभरा गाँधी दर्शन |
· गाँधी के संदेशों, विश्व शांति और अहिंसा पर हुई रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता |
· रागिनी व्यास, ज्योति सुमन, उर्वशी गहलोत और एंजेल टेकवानी रहे प्रथम |
कोटा | 28 सितम्बर 2019| सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से महात्मा गाँधी की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने खूब उत्साह से भाग लिया और गाँधी के संदेशों और शिक्षाओं को अपनी कल्पना के रंगों से साकार किया | प्रतियोगिता की संचालक डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की रंगोली में विद्यार्थियों ने गांधी का स्वस्थ और स्वच्छ भारत विषय एवं पोस्टर में गांधी, अहिंसा और विश्व शांति विषय पर अपने विचार रंगों और फूलों के माध्यम से व्यक्त किये | विद्यार्थियों ने गाँधी के स्वस्थ, स्वच्छ, शांति से युक्त, भेदभाव से मुक्त, शिक्षित भारत को काग़ज और जमीन पर उभारा | कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा से बताया की प्रतियोगिता में राजकीय महिला पोलिटेक्निक महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील चतुर्वेदी, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर एवं समन्वयक डॉ. प्रियंका कुलदीप सैनी ने निर्णायकों की भूमिका निभाते हुए पोस्टर में मोदी स्कूल की रागिनी व्यास प्रथम, अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन की भावना शर्मा द्वितीय और राजकीय कला महाविद्यालय के सोनू कुमार तृतीय रहे वही रंगोली में अकलंक पी. जी. गर्ल्स कॉलेज की ज्योति सुमन और उर्वशी गहलोत प्रथम, राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय की गुंजन शर्मा द्वितीय और मोदी पब्लिक स्कूल के अभिषेक विश्वास तृतीय स्थान पर रहे | इसके साथ ही एंजेल टेकवानी को विशेष पुरस्कार के लिए चयनित किया गया | इस अवसर पर डॉ. मुक्ति पाराशर, योगेश शर्मा, सोनी नेहलानी, प्रियंका मारोठिया, रितिका वर्मा, हनी सक्सेना और विशाखा प्रजापति ने सम्पूर्ण प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया |


