· अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेना सीखे : प्रो. आर.एल. गोधारा
· सत्य, अहिंसा और प्रेम को ईमानदारी से अमल करे : प्रो. गोधारा
· सत्य, अहिंसा और प्रेम गाँधी के प्रमुख सूत्र : प्रो. रतन लाल गोधारा
सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आयोजित की जा रही महात्मा गांधी जी की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ‘महात्मा गाँधी का ज्ञान’ प्रतियोगिता के तृतीय सप्ताह के विजेताओं के परिणाम वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल गोधारा ने लोटरी के माध्यम से निकाले | इस दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शम्भु दयाल मीणा, प्रतियोगिता की सलाहकार डॉ. कीर्ति सिंह और निदेशक डॉ. निधि प्रजापति भी उपस्थित रही | इस अवसर प्रो. गोधारा ने कहा की गाँधी के जीवन के तीन प्रमुख सूत्र थे सत्य, अहिंसा और प्रेम थे जो हमारे जीवन के भी का अभीष्ट अंग होने चाहिए | अगर इन तीनो में से किसी भी एक सूत्र पर ईमानदारी से अमल किया जाये, गाँधी के जीवन और दर्शन को समझ पाए तो हमारा मानवीय जीवन सफल हो जायेगा | उन्होंने अपने जीवन के गुजरात में बिताये दिनों का व्यक्तिगत अनुभव को साँझा करते हुए कहा गाँधी की जिस विशेषता ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह था उनकी उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर न होना | उनकी कार्यशैली में पूर्ण पारदर्शिता थी | उन्होंने बुजुर्गों, युवाओं और विशेष कर विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा की उन्हें अपना आत्म मूल्यांकन करना चाहिए और उसके आधार पर जो करना चाहते है वे करे | इसके साथ अपने द्वारा किये गए सभी सही गलत कृत्यों की जिम्मेदारी भी गाँधी के समान स्वयं ले क्योंकि जो कार्य करता है वही गलती करता है | प्रयास से ही सफलता मिलती है न की अफ़सोस मनाने से | प्रतियोगिता के विजेताओं की जानकारी देते हुए डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की तीसरे सप्ताह के विजेता जंजगिर छतीसगढ़ की अचर्ना शर्मा, चंडीगढ़ हरियाणा के असलम खान, टोंक के दिनकर विजयवर्गीय, बिजोलिया से अंशुल जैन, मध्यप्रदेश रीवा से मनीषा धुर्वे, कोटा से योगेश कुमार शर्मा और दीप्ति राजावत विजेता रहे | जिन्होंने किस धर्म से गांधी जी ने अपनी प्रसिद्ध शिक्षा को अपनाया ‘यदि कोई आपको दाहिने गाल पर थप्पड़ मारे, तो दूसरा भी उसकी ओर घुमाएं’?, गांधी के लिए 1934 से 1938 तक किन घटनाओं की विशेषता थी?, 1930 में दांडी मार्च के दौरान भारत का वायसराय कौन था?, निम्नलिखित में से कौन सा गांधी के 11 सिद्धांतों में सम्मिलित नहीं है?, किस नरसंहार के खिलाफ गांधी ने अपना कैसर-ए-हिंद शीर्षक लौटाया था?, गाँधी ने पहली बार गीता कहाँ पढ़ीं? प्रश्नों के सही उत्तर दिए |


