गाँधी की शिक्षाओं से समाज सुधर सकता है : प्रसन्ना भंडारी

गाँधी की शिक्षाओं से समाज सुधर सकता है : प्रसन्ना भंडारी
· दूसरों के दुखों को समझना और मदद करना ही सच्ची सेवा है : प्रसन्ना भंडारी
· गांधी का ज्ञान प्रतियोगिता के दूसरे सप्ताह के परिणाम घोषित

कोटा | 18 सितम्बर 2019 | सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आयोजित की जा रही महात्मा गांधी जी की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ‘महात्मा गाँधी का ज्ञान’ प्रतियोगिता के द्वितीय सप्ताह के विजेताओं के परिणाम लोटरी के माध्यम से श्री करणी नगर विकास समिति की संयोजिका और जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित प्रसन्ना भण्डारी जी ने निकले | इस अवसर उन्होंने कहा की महात्मा गाँधी ने अपना पूरा जीवन दूसरों की सेवा, समाज उत्थान, छुआछुत निवारण में ही लगा दिया, उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान की मूरत थी | अपने जीवन में मनुष्य को दूसरों के दुःख को समझने, उसके प्रति संवेदनशीलता और उसके समाधान हेतु प्रयास करने की कोशिश करनी चाहिए | गाँधी के रचनात्मक कार्यों के प्रति लोगों के आस्था बढ़ाने की आवश्यकता क्योंकि समाज की समस्याओं का समाधान उन्हीं रचनात्मक कार्यों और गाँधी के 11 व्रतों से संभव है | प्रतियोगिता की निदेशक डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की प्रतियोगिता में गाँधी के जीवन से सम्बंधित जो प्रश्न पूछे जा रहे है उनका जवाब देश के हर कोने से मिल रहा है यहाँ तक की प्रतिभागियों द्वारा प्रश्न विदेशों में भी शेयर किये जा रहे | प्रतिभागियों में भी प्रतियोगिता के प्रति उत्साह और जागरूकता भी है | गत सप्ताह के सही उत्तर देने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों के नामों घोषणा लोटरी के माध्यम से की गई जिसमें चमन परेता, रितिका वर्मा, मिनाक्षी परेता, डॉ. सुषमा आहूजा, सुमित अद्लक्खा, अंकिता प्रजापति, विनोद टेकवानी और आई.आई. दिल्ली के प्रो. डॉ. विवेक श्रीवास्तव | पिछले सप्ताह प्रतियोगिता में किस अधिवेशन में गाँधी ने कहा था की ” स्वराज हमारा लक्ष्य है | चरखा, हिन्दू-मुस्लिम एकता, अस्पृश्यता निवारण उसके साधन है |”? , 6 अप्रैल 1919 को गांधी ने किस अन्याय के विरुद्ध हड़ताल की थी ?, महात्मा गांधी ने अपने शरीर पर केवल एक कपड़े के रूप में धोती पहनना कब शुरू किया था?, गांधी को महात्मा के रूप में पहली बार कब और किसने संबोधित किया ? गाँधी से किसने मुलाकात की और चंपारण के इंडिगो प्लांटर्स की स्थिति के बारे में जानकारी दी? दक्षिण अफ्रीका छोड़ने से पहले जनरल स्मट्स को गांधी ने क्या उपहार दिया था?, हम भारतीय प्रवासी दिवस क्यों मानते है ? जोहान्सबर्ग में टॉल्स्टॉय फार्म के लिए गांधी को किसने भूमि दान की थी? आदि प्रश्न सम्मिलित थे |

सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट

सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट

Share