डॉ. निधि प्रजापति को राष्ट्रीय शिक्षक समाज गौरव सम्मान

डॉ. निधि प्रजापति को राष्ट्रीय शिक्षक समाज गौरव सम्मान

रविवार को महाराष्ट्र मंडल दिल्ली के द्वारा डॉ. विशाखा वेलफेयर फाउंडेशन और आदिलीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली के आन्ध्रा भवन में अखिल भारतीय प्रतिभा साहित्य सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान कोटा से सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति को राष्ट्रीय शिक्षक समाज गौरव सम्मान से केन्द्रीय सामाजिक न्याय रामदासजी आठवले भारत सरकार, बौद्ध धर्म के विश्व विख्यात विश्वशांती प्रसारक नेपाल के गुरुजी तनपाई, मिजोरम के राज्यपाल अमलोक रतन कोहली, केंद्रिय मानव संसाधन राज्यमंत्री संजय धोत्रे, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य ज्ञानेश्वर मुळे, राज्यसभा सदस्य संभाजी राजे भोसले, नरेन्द्र जाधव, पद्म श्री विकास महात्मे, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष मनोहर जाला, राष्ट्रीय भटके जाति कल्याणकारी आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष दादा इधाते के द्वारा सम्मानित किया गया | इस अवसर पर डॉ. निधि प्रजापति द्वारा किये कार्यों को भी संक्षिप्त रूप से परिचय दिया गया जिसमें गत वर्ष 1000 विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्टेशनरी, अब तक 51 बालिकाओं की शिक्षा को प्रायोजित करने, सेनिट्री नैपकिन पर से जी एस टी हटाने हेतु चलाये गए पोस्टकार्ड अभियान की सफलता, अब तक कुल 28000 से भी अधिक महिलाओं और बालिकाओं को मासिक धर्म के प्रति व्याप्त भ्रान्तियों को दूर करने और स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, शिक्षण कार्य के साथ-साथ बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, शांति, सद्भावना, गाँधी के विचारों को प्रचारित प्रसारित करने, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों और बच्चों के तनाव को दूर करने के लिए की जा रही मोटिवेशनल कार्यों को सभी ने सराहा | पुरस्कार वितरण समारोह में बौद्ध धर्म गुरु तनपाई में जहाँ सभी पुरस्कार विजेताओं से विश्व के शांति और सद्भावना बनाये रखने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने लिए प्रेरित किया वही मंत्री रामदास अठावले ने बिना पुरस्कार की चाह के सद्कर्म करने की शिक्षा दी साथ ही कहा की आपके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव ही आपका सच्चा पुरस्कार है | उन्होंने कहा की आपके कार्य समाज में स्वत: परिलक्षित होते है जो आपको मान सम्मान के सर्वोच्चय शिखर तक ले जायेगा | राज्यपाल अमलोक रतन कोहली ने कहा की आप जीवन में दूसरों के लिए प्रेरक बन रहे है अत: सदैव अनुकरणीय कार्य करके देश और समाज की उन्नति के लिए तत्पर रहे |

Share