गाँधी जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी 1 सितंबर 2019 से…

SHE-सोसाइटी हैज ईव, इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट.

· महात्मा गांधी का ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता 1 सितंबर से ।

· 30 दिन में पूछे जाएंगे 30 सवाल

कोटा। 31 अगस्त 2019। SHE-सोसाइटी हैज ईव, इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट. के द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर महात्मा गांधी जी की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ‘महात्मा गाँधी का ज्ञान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके पोस्टर का उद्घाटन गाँधी जीवन दर्शन समिति के राज्य स्तरीय समन्वयक पंकज मेहता ने किया इस अवसर पर पंकज मेहता ने कहा की गाँधी की शिक्षाएं और आदर्श जन-जन तक फैलने चाहिए । प्रतियोगिता के संरक्षक वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और गांधीवादी प्रो. नरेश दाधीच ने प्रतियोगिता की सार्थकता को बताते हुए कहा कि युवाओं के गाँधी जीवन से जोड़ने और जानकारी प्रदान करने का यह बहुत अच्छा माध्यम है । आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया से अपने को अपडेट रखता है और इस ज्ञान के इस नवाचार से लोगों को महात्मा गाँधी के जीवन को जानने का मौका मिलेगा । निदेशिका डॉ. निधि प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 1 से 30 सितंबर 2019 तक प्रतिदिन 1 प्रश्न शाम 5 बजे प्रश्न सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक पर महात्मा गाँधी के सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन से संबंधित पूछा जाएगा तथा उनके परिणाम प्रति सप्ताह रविवार को निकाले जाएंगे । तय सीमा में सही उत्तर देने वाले सभी प्रतिभागियों के नाम से विजेता का नाम लौटरी के माध्यम से निकला जायेगा | संयोजिका शोभा कँवर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रश्नों का जवाब देने की कोई उम्र सीमा नहीं है । किसी भी प्रश्न का जवाब प्रश्न के प्रसारित होने के 24 घंटे के अंदर ही देना होगा उसके बाद दिए गए उत्तर मान्य नही होंगे । इस अवसर पर मधुलिका धर्मेद्र, हनी सक्सेना एवं रितिका भी उपस्थित रही |

Share