युवा राष्ट्र ही नहीं युग निर्माता है |
युवाओं को अपने साथ साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित करना चाहिए |
नेहरू युवा केंद्र संगठन, कोशिश और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में डिस्ट्रिक्ट यूथ सेंटर पर युवा दिवस पर संगोष्ठी राखी गई द्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला प्रबंधक राजीव दाईमा, विशिष्ट अतिथि नेशनल यूथ अवार्डी डॉ. निधि प्रजापति, अध्यक्षता कोशिश के जिला परियोजना निदेशक पंकज शर्मा और मुख्य वक्ता आर सेठी के प्रबंधक पी. एन. मूलचंदानी रहे | संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राजीव दाईमा ने युवाओं की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका में अपने विचार रखे वही डॉ. निधि प्रजापति ने युवाओं के समाज में सकारात्मक और रचनात्मक योगदान विषय पर अपने विचार रखे | पंकज शर्मा ने युवाओं की सरकारी योजनाओं के जन जन तक पहुचने में क्या भूमिका होनी चाहिए विषय पर अपना वक्तव्य दिया | मुख्य वक्ता पी. एन. मूलचंदानी ने उपस्थित युवाओं के साथ कैसे अपने और आस-पास के लोगों के जीवन को बीमा स्कीम के माध्यम से सुरक्षित किया जा सकता विषय पर विस्तार से चर्चा की | राजकीय महाविद्यालय के एन.एस.एस. के प्रभारी केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज कुमार ने स्वच्छता की शपथ दिलाई | संगोष्ठी में सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट व वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा आयोजित किये गए ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशिस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और पौधा रोपण भी किया गया | निबंध प्रतियोगिता की संयोजिका हनी सक्सेना और प्रियंका प्रजापति ने बताया की निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत 28 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक 157 निबंध ईमेल और व्हाट्सअप के माध्यम से प्राप्त हुए जिसके अंतर्गत युवाओं ने देश की जवलंत समस्याओं का समाधान-युवा विषय पर अपने विचार व्यक्त किये | प्रतियोगिता में मेघराज बिलोटिया प्रथम, प्रतीक्षा पुरुस्वानी द्वितीय एवं रितिका वर्मा तृतीय स्थान रही | सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन नाबार्ड के जिला सहायक अधिकारी विजय निगम के निर्देशन हुआ | इस अवसर पर डॉ. अमृता टंडन, शोभा कँवर, संगीता, सुमन राजपाल, राकेश पुरुस्वानी, चन्दन देतवाल, रवि का विशेष योगदान रहा |

