रंगों से रंगा स्वच्छ भारत
· बच्चों ने रचा अपना सपनों का स्वच्छ भारत
· गाँधी का स्वच्छ भारत तभी साकार होगा जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाए: डॉ. निधि
· पोस्टर प्रतियोगिता में भारती बिहारी प्रथम, मंझरी नायक द्वितीय व पवन दास तृतीय रहे
कोटा | 31 अक्टूबर 2021 | 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार के युवा मंत्रालय एवं खेल विभाग के द्वारा शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ 2 मिशन के समापन समारोह के अवसर पर सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित उड़िया बस्ती के जगन्नाथ मंदिर में ‘महात्मा गाँधी के सपनों का स्वच्छ भारत’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की पोस्टर प्रतियोगिता में 45 बच्चों ने भाग लिया जिसमें सभी बच्चों ने अपनी कल्पना और गाँधी जी के स्वच्छ भारत के स्वपन्न को स्मृति पटल पर लाकर एक से बढकर एक पोस्टर बनाये | बच्चों ने अपनी कृतियों में कही स्वच्छता व अस्वच्छता के दोनों पहलुओं को एक साथ दिखाया, तो कही स्वच्छता से समाज में होने वाले लाभों को, किसी ने स्वच्छ वातावरण के लिए रीसायकल, रीड्यूस, रीयुस्ज की उपयोगिता बताई तो किसी ने स्वच्छता में बच्चों और बड़ों की भूमिका को अपनी कल्पना शक्ति से रंगों के माध्यम से साकार किया | नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया, अखिल भारतीय कौशिक परिवार गायत्री शक्तिपीठ के संचालक यज्ञ हाड़ा तथा कोशिश संस्थान के संस्थापक पंकज शर्मा ने एक एक करके बच्चों को स्वच्छता का महत्त्व समझाया और बच्चों के प्रयासों को सराहा उन्होंने बच्चों की होसला अफजाई करते हुए कहा की यदि हर बच्चे में इनके तरह समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने तो हमारा परिवेश पूर्णरूप से पॉलिथीन व गन्दगी से मुक्त हो जायेगा | प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ज्योति भदौरिया, रीना खंडेलवाल व नाबार्ड के जिला समन्वयक अधिकारी विजय निगम रहे जिनके लिए विजेताओं का निर्णय लेना बेहद कठिन था क्योंकि सभी पोस्टर एक से बढकर एक थे | इस अवसर पर संस्था की राजलक्ष्मी एवं कविता शर्मा का प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष योगदान रहा | प्रतियोगिता में भारती बिहारी प्रथम, मंझरी नायक द्वितीय व पवन दास तृतीय रहे | कार्यक्रम के अंत में यज्ञ दत्त हाडा जी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, प्लास्टिक को अपने जीवन से दूर करके पर्यावरण को स्वच्छ बनाने व व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए नारे लगाये गए |

गाँधी का स्वच्छ भारत तभी साकार होगा जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाए: डॉ. निधि 
गाँधी का स्वच्छ भारत तभी साकार होगा जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाए: डॉ. निधि 
संविधान है तो देश है:राष्ट्रीय सांस्कृतिक अध्यक्ष शोभा कँवर 
गाँधी का स्वच्छ भारत तभी साकार होगा जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाए: डॉ. निधि





