देश की इज्ज़त, ताकत, आन, बान, शान है बच्चे: डॉ. निधि प्रजापति· हम बदलेंगे देश का भविष्य· हम बच्चे हिन्दुस्तान के भारत माँ की शान के·फ्रॉग जम्प, 100 मीटर, 200 मीटर, तीन टांग, ऐसे-कैसे खेलों में दिखाया बच्चों ने अपना दम खम· चिल्ड्रेन डे बना, उपलब्धि और फेन डे·शिवम रेगर, पवन मीणा, गुलबहार बानो, कशिश मेघवाल, हलीमा, विजय महावर, मोहित, भारती रैगर, अमन रावल रहे अव्वल

शिवम रेगर, पवन मीणा, गुलबहार बानो, कशिश मेघवाल, हलीमा, विजय महावर, मोहित, भारती रैगर, अमन रावल रहे अव्वल


·      देश की इज्ज़त, ताकत, आन, बान, शान है बच्चे: डॉ. निधि प्रजापति

·        हम बदलेंगे देश का भविष्य

·        हम बच्चे हिन्दुस्तान के भारत माँ की शान के

·       फ्रॉग जम्प, 100 मीटर, 200 मीटर, तीन टांग, ऐसे-कैसे खेलों में दिखाया बच्चों ने अपना दम खम

·        चिल्ड्रेन डे बना, उपलब्धि और फेन डे

·      शिवम रेगर, पवन मीणा, गुलबहार बानो, कशिश मेघवाल, हलीमा, विजय महावर, मोहित, भारती रैगर, अमन रावल रहे अव्वल

कोटा | 14 नवम्बर 2021| देश का भविष्य नौनिहालों के हाथ में रहता है और आज बाल दिवस के उपलक्ष में सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बच्चों के लिए कुन्हाड़ी के बीड के बाला जी मंदिर के पास स्थित ग्राउंड में खेलकूद गतिविधियाँ आयोजित करवाई गई | ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की भारत के खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें केवल के अवसर देने की आवश्यकता है ऐसे में बाल दिवस के अवसर पर बस्ती के बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे बच्चों में एकता, सहयोग, टीम भावना, सद्भावना और खेल भावना का विकास हो सके और बच्चों को खेलों का महत्व बताया गया ताकि भविष्य में इनमे से कोई राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कोटा का नाम रोशन कर सके | क्षेत्र की वार्ड पार्षद ममता कँवर ने भी सभी विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज मैडल, प्रशस्ति पत्र, स्वर्गीय पद्मश्री श्रधेय डॉ. एस. एन.सुब्बाराव के गीतों की पुस्तक व हिम्मत न हारिये पुस्तक देकर पुरस्कृत करते हुए सभी का हौसला बढ़ाया और कहा की बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए |  कार्यक्रम संयोजक राज लक्ष्मी सिंह ने बताया की प्रतियोगिता में कुल 200 बच्चों ने फ्रॉग जम्प, 100 मीटर, 200 मीटर, तीन टांग, ऐसे-कैसे खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जिन्हें कोटा की राष्ट्रीय जूडो कराटे की ट्रेनर और शारीरिक शिक्षका ज्योति भदौरिया ने खेल खिलायें जिनका निर्णय कई बार विडियो रिकॉर्डिंग से करना पड़ा | प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बच्चे सुबह से ही ग्राउंड में उपस्थित हो गए थे और 2 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया | कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था बनाने में शोभा कँवर, रीना खंडेलवाल, सोनी नेहलानी, विजय निगम, प्रियंका प्रजापति, विशाखा, चन्दन देतवाल और कमलजीत का विशेष योगदान रहा | तीन टांग की दौड़ लड़कों में शिवम रेगर, पवन मीणा प्रथम, लोकेश वर्मा प्रतियोगिता में प्रथम, लोकेश वर्मा और मोहित पवार द्वितीय तथा दीपक मेघवाल व चन्दन गोमेह तृतीय रहे, बालिकाओं की तीन टांग की दौड़ में गुलबहार बानो व कशिश मेघवाल प्रथम, सलोनी रेगर व अंजलि मीणा द्वितीय तथा लक्ष्मी कुमारी व निर्जला तृतीय स्थान पर रही | 100 मीटर की दौड़ में हलीमा प्रथम, निर्जला द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी तृतीय रही लड़कों में विजय महावर प्रथम, पवन मीणा द्वितीय व शिवम रेगर तृतीय रहे | 50 मीटर फ्रॉग जम्प में बच्चों की दौड़ में मोहित प्रथम, कार्तिक द्वितीय व अंशुमन तृतीय रहा वही लड़कियों में भारती रैगर प्रथम, माधुरी कुमारी द्वितीय और दिव्या बैरवा तृतीय स्थान पर रही | इन प्रतियोगिताओं के पश्चात सभी 200 बच्चों के साथ ऐसे कैसे खेल खेला गया जिसमें अमन रावल प्रथम, खुशी कुमावत द्वितीय एवं अंकित मेघवाल तृतीय स्थान पर रहा एवं अयान सिंह चौहान को सर्वश्रेष्ट सहभागिता से पुरुस्कृत किया गया | वही खेलकूद गतिविधियों के अंत में बच्चों को हम बच्चे हिन्दुस्तान के भारत माँ की शान के, सच्चे है दर न किसी का चलते सीना तान के गीत गवाया और देश की इज्ज़त, ताकत, आन, बान, शान, अभिमान, गौरव- हम सब बच्चे जैसे गगनचुंबी नारे लगवाएं गए जिनकी आवाज से पूरे इलाके में कई देर तक गूंजती रही |

Share