प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा : डॉ. निधि प्रजापति

उड़िया बस्ती के बच्चे बने पर्यावरण के रक्षक

प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा : डॉ. निधि प्रजापति

प्लास्टिक के बदले बच्चों को दिए पौधे 

‘स्वच्छ भारत अभियान’ में एकर्त्रित की गई 70 किलो सिंगल यूज़ पॉलिथीन

कोटा |24 अक्टूबर 2021 प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है | आज के समय में इसी प्लास्टिक की वजह से पर्यावरणऔर मानव जीवन बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है | आमजन जब भी बाजार जाते है तो अपने साथ यही हानिकारक पॉलिथीन रूपी जहर व राक्षस अपने घर में ले आते है ऐसे में इसी खतरे से आमजन और बच्चों को जागरूक करने के लिए सोसाइटी हैस ईव  इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित उड़िया बस्ती के जगन्नाथ मंदिर में जिला प्रशासन, कोटा और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से केंद्र सरकार के युवा मंत्रालय एवं खेल विभाग के द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ 2 में सिंगल यूज़ पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों के माध्यम से सिंगल यूज़ पॉलिथीन व घरों में बेकार पड़ी लगभग 70 किलो प्लास्टिक एकर्त्रित की गई | कार्यक्रम प्रभारी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की दो दिन पहले क्षेत्र के बच्चों को प्लास्टिक एकर्त्रित करने को कहा गया था तथा उन्हें अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाने और पर्यावरण के लिए उन्हें जिम्मेदार बनाने के लिए उसके बदले में पौधे देने का वादा किया गया जिससे बच्चों में अधिक से अधिक प्लास्टिक एकर्त्रित करने का जोश जाग्रत हुआ उसी के परिणाम स्वरुप 70 किलो प्लास्टिक एकत्रित हुई | कार्यक्रम में जिन 35 बच्चों ने सबसे ज्यादा प्लास्टिक एकत्रित की उन्हें पौधे वितरित किये गए साथ ही मंदिर परिसर में पौधे बच्चों व उपस्थित पदाधिकारियों के साथ लगाये गए | इस अवसर पर कोटा में सिंगल यूज़ पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान के संयोजक नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने वहाँ उपस्थित बच्चों को भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान व प्लास्टिक से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया साथ ही अखिल भारतीय कौशिक परिवार गायत्री शक्तिपीठ के संचालक यज्ञ हाड़ा, कोशिश संस्थान के संस्थापक पंकज शर्मा व टी ओ टी विजय निगम ने उन सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर प्रेरित किया जिन्होंने सिंगल न्यूज़ पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान में पॉलिथीन जमा कराई | कार्यक्रम में सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ज्योति भदौरिया, रीना खंडेलवाल, राजलक्ष्मी एवं कविता शर्मा ने बच्चों को शपथ दिलाई की वे भविष्य में पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे एवं जब भी घर से बाहर सामान लेने जायेंगे तो प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करेंगे व अपने मम्मी – पापा से भी कपड़े के थेले का उपयोग करने अनुरोध करेंगे । इस प्लास्टिक कलेक्शन और पौधा वितरण कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के नवनीत व रेखा के द्वारा सभी बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बताया गया और सभी बच्चों को लाइफ बॉय का एक एक हैण्ड सेनेटाइजर वितरित किया गया | कार्यक्रम के अंत में यज्ञ दत्त हाडा जी के नेतृत्व में प्लास्टिक के विरुद्ध व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए गगन चुम्बी नारे लगाए गए |

Share