बलात्कारियों को बिना मुक़दमे के फांसी,पोस्टकार्ड अभियान शुरू

बलात्कारियों को बिना मुक़दमे के हो फांसी
कोटा से प्रारंभ हुआ राष्ट्र व्यापी पोस्टकार्ड अभियान |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जायेंगे हजारों पोस्टकार्ड

कोटा | 9 जून 2019 | देश में बढ़ रहे बाल अपराध और छोटी छोटी बच्चियों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं ने देश की अंतरात्मा को झकझोर के रख दिए है | ट्विंकल, असीफा, दामिनी ऐसे केस है जो कभी भी किसी के मस्तिष्क पटल से नहीं जा सकेंगे | हर कोई गुस्से में है कही कैंडल लाइट मार्च, कही श्रधांजलि, कही मौन और प्रदर्शन हो रहे है पर इन सबका नतीजा शून्य रह जाता है जनता फिर सोशल मीडिया पर हाय हाय करके 2 दिन बाद भूल जाती है | इसीलिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से बलात्कार के खिलाफ राष्ट्र व्यापी पोस्टकार्ड आन्दोलन शुरू किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बलात्कारियों को बिना मुक़दमे के फांसी दिए जाने के लिए कानून बनाने के लिए पोस्टकार्ड लिखे जायेंगे | अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की जब एक रात में नोटबंदी लागू की जा सकती है एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, जी.एस.टी. लगाया जा सकता है तो इस बार के संसदीय सत्र में भी बलात्कार के अभियुक्तों को बिना किसी मुक़दमे के सीधे ही फांसी सुनाई जाये का कानून लागू करे चाहे वह नाबालिग हो, वृद्ध हो या वयस्क हो | बलात्कार के खिलाफ एक मजबूत कानून बलात्कारों को रोकेगा और बलात्कारियों में मौत का डर बढ़ेगा | ट्रस्टी नीतू मेहता ने कहा की देश की 50% जनसंख्या, महिलाओं की वर्तमान में सरकार से केवल एक ही अपील है कि एक मजबूत कानून पारित हो | आजकल देश के सभी समाचार पत्रों बलात्कार के मामलों की कहानियों से भरे पड़े हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय प्रदान नहीं किया जाता है, जो अब बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है | समाज से जघन्य अपराध को नियंत्रित करने के लिए मूल्यों और नैतिकता पर भी विद्यालय स्तर पर कार्य करना होगा । इस अवसर पर डॉ. अमृता टंडन ने कहा हमरे देश का कानून बहुत लचीला है जिसके कारण अपराधियों के होंसले बुलंद हो जाते है | सुमन राजपाल ने बताया की बलात्कारियों के साथ बिलकुल वैसा ही व्यवहार करना जैसा वो नन्ही बालिकाओं के साथ करते है | रीना खंडेलवाल ने कहा की ऐसे लोगो का गुप्तांग ही काट देना चाहिए |

Share