· जे.डी.बी. कॉलेज की छात्राओं की नये कानून अपील
· धर्म को अपराध से मत जोड़े
· 500 से अधिक कॉलेज छात्राओं ने लिखे प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड
कोटा | 11 जून 2019 | सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर बलात्कारियों को बिना किसी मुक़दमे के फांसी की सजा सुनाने के कानून को आगामी विधानसभा सत्र में पारित करने के लिए प्रारम्भ किये गए पोस्टकार्ड अभियान के अंतर्गत जे डी बी गर्ल्स कॉलेज की 500 से अधिक छात्राओं ने प्रधानमंत्री के नाम पर पोस्टकार्ड शी की नेशनल डिफेन्स प्रेसिडेंट ज्योति भदोरिया, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जिला युवा समन्वयक विशाल क्षेतिजा, स्टेट प्रेसिडेंट हनी सक्सेना, जिला सांस्कृतिक सचिव मुक्ता भारती और निशा कुमावत के नेतृत्व में पोस्टकार्ड लिखे | ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की कॉलेज की छात्राओं में बलात्कारियों के प्रति इतना गुस्सा था की उन्होंने सीधे ही बलात्कारियों को जनता के सामने करके अरब के देशों के समान सजा देने की बात कही क्योंकि अपराधी तो एक बार महिला की इज्जत और गरिमा को तार तार करके जमानत पर रिहा होकर बाहर खुले आम घूमते रहते है पर जिसके साथ बलात्कार होता है उसे हर पल उस जख्म के साथ जीना पड़ता है समाज के द्वारा उसे पहले के समान स्वीकार नहीं किया जाता और लोगों के द्वारा उस घटना के बाद हर बार सामाजिक स्तर पर उसका मानसिक रूप से बलात्कार होता है जो जीने नहीं देता | विनीता शर्मा ने कहा की हमारे देश के ढीले कानून और मानवाधिकारों के दुरुपयोग के कारण ही देश में हिंसात्मक घटनायें बढती ही जा रही है | शिबा खानम और रेहाना खातुन ने कहा की बलात्कार जैसे घिनोने अपराध में लोगों को धर्म नहीं देखना चाहिए कोई भी धर्म इस अपराध की अनुमति नहीं देता है | इस्लाम में तो बलात्कार के लिए सख्त सजा है और जो मुस्लिम ऐसे करते है वो इस्लाम धर्म के नहीं हो सकते |


