अपराध एक तो सजा भी एक :डॉ. निधि

अपराध एक तो सजा भी एक :डॉ. निधि

कलाकारों की एक पुकार बंद हो बलात्कार

· कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा के स्टूडेंट्स ने लिखे प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड

कोटा । 16जून 2019 ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीसे आगामी विधानसभा सत्र बलात्कारियों को बिना किसी मुक़दमे के फांसी की सजा सुनाने के कानून को पारित करने के उद्देश्य सेसोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड और यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रारम्भ किये गए पोस्टकार्ड अभियान केतहत आज 1000 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को पोस्ट किये गए साथ कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा के सभी विद्यार्थियों ने भी प्रधानमंत्री को कानून बनाने की अपील की |ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की अब आन्दोलन धीरे धीरेकोटा में भी फैलता जारहा है लोगों में 12 साल की उम्र तक की दुष्कर्म की शिकार बालिका के अपराधी को सीधे सजा और बाकी पर मुक़दमे चलाने के निर्णय से भी रोष है क्योंकि उसमे उस बच्ची या महिला का क्या दोष जिसने 12 साल की उम्र पार कर ली है या मानसिक रूप से विक्षिप्त है | एक अपराध की एक ही सजा होनी चाहिए उसमें कोई अंतर नहीं होना चाहिए | कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया की हम जब नाटक करते है उसी में हमारी और हमारे कलाकारों की आत्मा काँप जाती है लोग कैसे अपनी माँ, बहन, बेटी, भतीजी, भाभी के समान स्त्रियों के साथ दुष्कर्म कर सकते है | वहा उपस्थित सभी कलाकारों से जब इस विषय पर बात की गई तो सभी ने एक स्वर में कहा की बलात्कार बंद होने चाहिए और उसके लिए कड़ा से कड़ा कानून लाना चाहिए साथ ही परवरिश में भी बदलाव लाना चाहिए | सौरभ बैरागी ने कहा की बलात्कार बलात्कार होता है उसमे सजा का प्रावधान दुष्कर्म की शिकार की उम्र की बाध्यता नहीं होनी चाहिए | गौरव ने कहा की अपराधियों में कानून का बिलकुल भय नहीं है इसलिए एक सख्त कानून लेन की अत्यंत आवश्यक है | शादाब अली ने कहा की महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी जी को तुरंत सजा देने वाला कानून लागु करना ही चाहिए |

Share