फेनी तूफान पीड़ितों के लिए कोटा से भेजी जाएगी आर्थिक सहायता

राष्ट्रीय युवा योजना के द्वारा 4 गांवों को सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ गोद लिया गया है जिसके लिए कोटा से आर्थिक सहयोग वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और इकविटास बैंक के द्वारा डोनेशन एकर्त्रित किया जा रहा है |

कोटा के पैसे से होगा ओडिशा के 4 गाँवों का पुनर्निर्माण |

कोटा | 22 मई 2019 | दक्षिण भारत के दक्षिण-पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आँध्रप्रदेश में आये चक्रवाती तूफान फैनी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान ओडिशा के कटक, खुर्दा, जाजपुर, भद्रक, भुवनेश्वर, बालेश्वर और पुरी में सबसे ज्यादा तबाही हुई । अब वहां पर पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है जहाँ पर राष्ट्रीय युवा योजना के द्वारा 4 गांवों को सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ गोद लिया गया है जिसके लिए कोटा से आर्थिक सहयोग वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और इकविटास बैंक के द्वारा डोनेशन एकर्त्रित किया जा रहा है | जिसके अंतर्गत आज अक्षम कल्याण संस्था की अध्यक्ष डॉ. एकता धारीवाल, गाँधी जीवन दर्शन समिति के संभाग समन्वयक पंकज मेहता, मनु पब्लिक स्कूल के निदेशक, राजेंद्र गुप्ता, गुमानपुरा की पायनियर स्पोर्ट्स, डॉ. एस. एल. भटनागर लैब, मदर प्राइड स्कूल, बिल्लू बैकरी, वीनस गारमेंट, गुरुवाणी मोबाइल शॉप, ओम स्टेशनरी, पहनावा, आर्चीस गिफ्ट शॉप, गुलाब शू पैलेस, सलीम टेलर, कोटा ऑप्टिकल, सुरभि जेरोक्स आदि दुकानों से डोनेशन एकर्त्रित किया गया | ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की डोनेशन कोई भी पे टी एम या बैंक अकाउंट में ऑनलाइन 10 रुपये से लेकर कितना भी अपनी स्वेच्छा से दे सकता है तथा एक सप्ताह बाद जितना डोनेशन प्राप्त होगा वो ओडिशा में भेज दिया जायेगा | इस अवसर पर यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के भूपेंद्र धाकड़, कमल आहूजा, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर, समन्वयक सोनी निहलानी, श्वेता, पूनम, शी की राज्य अध्यक्ष हनी सक्सेना, जिला अध्यक्ष प्रियंका प्रजापति आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर सहयोग किया |

 

Share