· कोटा के आसमान से उड़ेगी कोरोना जागरूकता वाली सैकड़ो पतंगे: डॉ.निधि प्रजापति
· कोटा से कटेगी कोरोना की पतंग
· उड़िया बस्ती का हर बच्चा बनेगा मास्क वाहक
· अजय आहूजा नगर में 1000 मास्क वितरित
कोटा | 13 जनवरी 2021| सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और नगर निगम कोटा दक्षिण के द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे ‘हर घर मास्क, घर घर मास्क’ मिशन के तहत मकर संक्रांति के पर्व पर कोटा दक्षिण के अजय आहूजा नगर व उड़िया बस्ती में 1000 मास्क व सैकड़ो कोरोना जागरूकता वाली पतंगे मिशन की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति, रीना खंडेलवाल, नाबार्ड के विजय निगम और प्रेरणा सेवा संस्थान की निदेशक कविता शर्मा व वैष्णवी भारद्वाज के वितरित की गई | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की इस बस्ती में मास्क वितरण के लिए वहां रहने वाली काम वाली बाईयों ने संस्था की रीना खंडेलवाल से संपर्क किया और निवेदन किया की उड़िया बस्ती में भी मास्क वितरण का कार्यक्रम नगर निगम की ओर से आयोजित किया जाये तत्पश्चात वहां मास्क वितरण कार्यक्रम में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष में मास्क के साथ पतंगों पर कोरोना जागरूकता और कोरोना से सावधानियों वालों सैकड़ों अलग अलग सन्देश वाली पतंगे बाटी गई ताकि खेल खेल में बच्चों को भी कोरोना जैसी भयानक बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके | मास्क वितरण के दौरान महिलाएं और पुरुष घरों से निकल कर लेने आये | पतंगों पर ‘कोरोना मुक्त भारत’, ‘कोटा से कटेगी कोरोना की पतंग’, ‘हमारा युद्ध, कोरोना के विरुद्ध’, ‘मास्क लगाना है, जीवन बचाना है’, कोरोना युद्धाओं का सम्मान करों’, जीवन बचाओं, मास्क लगाओं’ जैसे असंख्य सन्देश लिखे गए जिन्हें बच्चों ने तेज स्वर में लगा कर पूरी बस्ती में कोरोना के विरुद्ध संदेशों को गुंजायेमान कर दिया |






