· पढ़े-लिखे लोग समझाए कोरोना से बचाव के तरीके: सी आई राजेंद्र सिंह
· वैक्सीन लगने के बाद इंसान बेफिक्र होकर न घूमें: डॉ. निधि प्रजापति
· वैक्सीन लगने के बाद भी मास्क पहनना न छोड़े
· बॉम्बे योजना बस्ती में 1000 मास्क वितरितकोटा | 19 जनवरी 2021 | आम जन को कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार मास्क के लिए चलाये जा रहे जन जागरण अभियान के तहत सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और नगर निगम कोटा दक्षिण के ‘हर घर मास्क, घर घर मास्क’ सघन अभियान में ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित बॉम्बे योजना बस्ती में 1000 मास्कों का वितरण डॉ. निधि प्रजापति, रीना खंडेलवाल और नाबार्ड के विजय निगम के माध्यम से किया गया | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की क्षेत्र के लोगो में वैक्सीन आने से कोरोना वायरस का डर नहीं रहा ऐसे में उन्हें समझाया गया की आम इंसान तक वैक्सीन पहुचने में समय लगेगा अभी हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है उसके बाद वृद्धों का नम्बर आएगा, उसके बाद कही जाकर वैक्सीन आम इंसान को वैक्सीन मिलेगी और वैक्सीन लगने के बाद भी इंसान बेफिक्र होकर नहीं घूम सकता उसके बाद भी बार बार हाथ धोने और मास्क पहनने की आदत को छोड़ना नहीं है और जब तक वैक्सीन नहीं लगती तब तक मास्क ही वैक्सीन का काम करेगी ऐसे में सरकार द्वारा कोविड दी गई गाइड लाइन नियमित रूप से पालन करना है | इस दौरान क्षेत्र में गस्त कर रहे महावीर नगर थाने के सी आई राजेंद्र सिंह ने बॉम्बे योजना में संस्था और नगर निगम के मास्क वितरण की सरहना करते हुए कहा की इन लोगों को जागरूक करना बहुत जरुरी है क्योंकि इनमें जागरूकता का आभाव है और ये किसी की बात नहीं मानते ऐसे में जब पढ़े-लिखे लोग इनके बीच आकर इन्हें समझायेंगे तो इन्हें इस बीमारी की गंभीरता समझ आयेगी और ये लोग भी घर से मास्क पहन कर ही निकलेंगे |





