बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो: डॉ. निधि
लड़के को पराठे,लड़की को कराटे जरुर सिखाओं: ज्योति भदोरिया
36 लड़कियों ने किया बालिका उत्थान के संदेशों के साथ वॉक
बेटियों ने दिया मास्क पहनने का सन्देश
कोटा | 24 जनवरी, 2021 | राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कुन्हाड़ी के बाबा रामदेव मंदिर में स्थानीय बालिकाओं के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया जिसमें 36 बालिकाओं ने लड़कियों की सुरक्षा, सम्मान और उत्थान से सम्बंधित संदेशों के साथ वॉक किया | इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया कार्यक्रम के लिए महोल्ले की उन बालिकाओं को मौका दिया गया जिन्होंने कभी भी रैंप वॉक नहीं किया और उनमें से कुछ बालिकाओं ने तो कभी विद्यालय में भी किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लिया | सभी बालिकाओं ने अपने साथ उन संदेशों के संग वॉक किया जो समाज में सकारात्मक सन्देश दे रहे थे | बालिकाओं ने ‘बेटी बचाओं, बेटी पढाओं’, ‘बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो’, ‘जिस घर में बेटी का सम्मान, वह घर स्वर्ग समान’,’बेटा बेटी एक समान,अधिकार भी दोनों के समान’,आज की बेटी, कल की बहु’, ‘अब न बनाओं कोई किस्सा,बेटियों को दो समान हिस्सा’,’हर घर में आवाज उठेगी, बेटियां भी आगे बढ़ेंगी’, ‘जीवन शिक्षा और प्यार,बेटियों का है अधिकार’, ‘बेटियों को जब मिलेगा सम्मान, तब प्रगति करेगा हिन्दुस्तान’ आदि सन्देश दिए | इस दौरान जुडो कराटे की राष्ट्रीय प्रशिक्षक ज्योति भदोरिया ने ‘लड़कों को पराठे और लड़की को कराटे सिखाने चाहिए के उद्देश्य के साथ कराटे के बेसिक स्टेप्स सिखाये | कार्यक्रम में राज लक्ष्मी, नेहरु युवा केंद्र के विजय निगम, रीना खंडेलवाल, शोभा कँवर. कविता शर्मा, मोनिका लोधा, वैष्णवी भारद्वाज, कमलजीत सिंह आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा |

36 लड़कियों ने किया बालिका उत्थान के संदेशों के साथ वॉक

बेटियों ने दिया मास्क पहनने का सन्देश

लड़के को पराठे,लड़की को कराटे जरुर सिखाओं: ज्योति भदोरिया

