· वैक्सीन के बाद भी मास्क का नियमित प्रयोग करे : डब्लू एच ओ
· मास्क का प्रयोग वैक्सीन लगने के बाद भी जरी रखे: डॉ. निधि
· सघन मास्क वितरण अभियान से फैल रही है लोगो में जागरूकता
· विज्ञान नगर में 1000 मास्क वितरित
कोटा | 09 जनवरी 2021 | नगर निगम कोटा दक्षिण और सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे ‘हर घर मास्क, घर घर मास्क’ मिशन के तहत कोटा दक्षिण के विज्ञान नगर में मेन रोड, राजीव गाँधी प्लाजा, इमाम चौक, नूरी जामा मस्जिद और विज्ञान नगर थाने के पास के ऑटो स्टैंड के आस पास मास्क शी की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति, नाबार्ड के विजय निगम राज लक्ष्मी, प्रेरणा सेवा संस्थान की निदेशक कविता शर्मा और रीना खंडेलवाल के द्वारा वितरित किये गए | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की मास्क वितरण के दौरान बहुत से लोगों ने जागरूक नागरिक के तौर पर मास्क लगा रखा था परन्तु अभी भी लोगों की सोचा है की जब अब तक नहीं हुआ तो अब भी नहीं होगा | वितरण के दौरान कुछ लोगों का कहना ये भी था की अब तो वैक्सीन आ गई है तो मास्क की जरुरत नहीं है ऐसे में उन्हें समझाया गया की डब्लू एच ओ ने स्पष्ट रूप से कहा है की वैक्सीन लगने के बाद भी कम से कम 3 साल तक मास्क पहनने और बार बार हाथ धोने की आदत ना छोड़े, मास्क आगामी जीवन का एक अभिन्न अंग बन चूका है इसलिए किसी प्रकार की ढिलाई न बरते और अगर आपको लगता है की आपको कोविड नहीं हो सकता तो दूसरे लोग जो आपके आस-पास रहते है और आपसे मिलते है तो उनकी सुरक्षा के लिए मास्क पहने |




