· बढ़ रहा है स्टेशनरी बैंक स्टॉक
· हमारी मंशा है की हर बच्चे को शिक्षा के सभी संसाधन मिले : डॉ. अजर
· स्टेशनरीबैंक के लिए सर्वोदय स्कूल ने दी स्टेशनरी
कोटा | 28 अप्रैल 2018 | सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड, यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया, स्काउट गाइड, चाइल्डलाइन एवं नेहरु युवा केंद्र संगठन के सहयोग से प्रारम्भ किये गए स्टेशनरी बैंक का धीरे धीरे स्टॉक बढ़ता जा रहा है | इसी क्रम में आज सर्वोदय शिक्षण संस्था के द्वारा प्रोजेक्ट डायरेक्टर निधि प्रजापति एवं प्रोजेक्ट की विद्यालय संयोजक सोनी नेहलानी को बच्चों के उपयोग में आने वाले विभिन्न स्टेशनरी संसाधन पेन, पेंसिल, रबर, स्केल, बॉक्स, जमेक्ट्री बॉक्स, कॉपी, किताबें दी गई | इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ. अजर ने कहा की शिक्षा का स्तर तभी सुधर सकता है जब बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सामग्री मिले | समाज में अनेक ऐसे वर्ग और बच्चे है जो पढ़ना तो चाहते है पर उनके पास शिक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है जिसके आभाव में विद्यार्थी समुचित शिक्षा नहीं ले पाता है उसी कमी को दूर करने के लिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा जो स्टेशनरी बैंक बनाया गया है वो एक अनोखी पहल है | एक शिक्षा विद होने के नाते सर्वोदय शिक्षण संस्थान की इच्छा है की सभी को शिक्षा के लिए संसाधन मिले | विद्यालय की प्रिंसिपल पूजा चौधरी ने कहा की सरकारी स्कूल एवं जरुरत मंद विद्यार्थियों के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास से समुचित समेकित शिक्षा के लिए बच्चे के पास पर्याप्त संसाधनों होगें | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की यह प्रोजेक्ट अभी भारत के तीन राज्य में शुरू हो चुका है एवं जुलाई माह में ग्रामीण व अर्द्ध शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का पूरा सेट जिसमें बैग, कोपियाँ, किताबें, पेन पेंसिल, रबर, स्केल आदि के साथ जमेक्ट्री बॉक्स वितरित किये जायेंगे | वितरण के लिए सम्बंधित क्षेत्र का सर्वे किया जा चुका है |
| Virus-free. www.avast.com |

