कमल मंदिर में मिला निधि प्रजापति को महिला सशक्तिकरण पुरस्कार
दिल्ली के कमल मंदिर में खिला कोटा का कमल
कोटा| 6 मई, 2018|दिल्ली के लोटस टेम्पल प्रार्थना ऑडिटोरियम में विश्व एवं भारत में शांति एवं सद्भावना लाने एवं समाज में सकारात्मक कार्य करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर विश्व जॉइन हैण्ड डे मनाया गया तथा इसी कार्यक्रम में राजस्थान से सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी और नेशनल यूथ अवार्डी निधि प्रजापति को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र उनके द्वारा किये गए शिक्षा, व्यक्तित्व निर्माण, कौशल विकास, मासिक धर्म सम्बंधित जागरूकता, कन्या भ्रूणहत्या की रोकथाम आदि कार्यों के लिए डॉ. एस.एन.सुब्बाराव फाउंडेशन के द्वारा डॉ. एस.एन.सुब्बाराव अवार्ड से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में देशभर के उन 18 समाज सेवियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के लिए अपना विशेष योगदान अनाथों लावारिसों की सेवा, महिला एवं बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, हिंदी भाषा के उत्थान एवं विकास, साहित्य, युवा विकास, निर्बलो को शिक्षा, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, फोटोग्राफी, कला और संस्कृति, महिला उद्धमी आत्म रक्षा एवं सद्भावना के क्षेत्र में दिया है | पुरस्कार स्वयं विश्व विख्यात डॉ. एस.एन.सुब्बाराव जी ने अपने करकमलों से विजेताओं को देते हुए कहा की समाज की दशा और दिशा सुधारने के लिए सतत प्रयास करते रहे, आपके द्वारा किये गए कार्य सरहनीय है | इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष मनीषा पंवार, फरीदाबाद के न्यायधीश दीपक गुप्ता, बाला जी फिल्म के निदेशक निदेश शर्मा, बी एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहूजा, डी सी इंफ्रास्ट्रक्चर के सी ई ओ सौरव शर्मा, फाउंडेशन के सचिव राकेश पंवार, अजय पाण्डेय, विशाल जैन, संजय राय आदि सदस्य उपस्थित रहे |

