NYV के माध्यम से कच्ची बस्तियों में हर घर पहुचेंगे : विजय निगम

एन वाई वी के माध्यम से कच्ची बस्तियों में हर घर पहुचेंगे : विजय निगम

छोटी सी लापरवाही सारे संयम, अनुशासन पर पानी फेर सकती है: डॉ. निधि

एन वाई वी के माध्यम से कच्ची बस्तियों में हर घर पहुचेंगे : विजय निगम 

बरडा बस्ती, गणेश उद्यान में 1000 मास्क वितरित

कोटा | 2जनवरी 2021 सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और नगर निगम कोटा दक्षिण के ‘हर घर मास्क, घर घर मास्क’ एवं उद्यानों में सघन मास्क वितरण अभियान के तहत बरडा बस्ती एवं गणेश उद्यान में मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमे 1000 मास्कों का वितरण डॉ. निधि प्रजापति,  नेहरु युवा केंद्र के विजय निगम, रीना खंडेलवाल, राज लक्ष्मी, कविता शर्मा और चारू खंडेलवाल के माध्यम से किया गया | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की नगर निगम कोटा दक्षिण और संस्था के द्वारा अब मास्क वितरण का अभियान कच्ची बस्तियों में विशेष रूप चलाया जायेगा क्योंकि इन क्षेत्रों में जागरूकता की अभी भी थोड़ा सा आभाव है | लोगों ने यह मान लिया है की उन्हें कोरोना नहीं हो सकता क्योंकि अभी तक नहीं हुआ ऐसे में लोगों को समझाते  हुए बताया की हमारी छोटी से लापरवाही महीनों से हमारे द्वारा रखे जा रहे संयम, अनुशासन एवं डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की अथक मेहनत पर पानी फेर सकती है | नेहरु युवा केंद्र के विजय निगम ने बताया की बस्तियों में आम जन तक मास्क पहुचाने में अब नेहरु युवा केंद्र के एन वाई वी की मदद ली जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके की जब तक आमजन को वैक्सीन नहीं लग पा रही है तब तक मास्क ही वैक्सीन के रूप में लोगों तक पहुँच जाये ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके और इसे नियंत्रित किया जा सके |

बरडा बस्ती, गणेश उद्यान में 1000 मास्क वितरित

बरडा बस्ती, गणेश उद्यान में 1000 मास्क वितरित

Share