बालिकाओं के सपनों को उड़ने दे : निधि प्रजापति
मेरी उड़ान मेरी पहचान में महिलाओं ने दिए अपने सपनों को पंख ।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं ने दी अपनी उड़न को पहचान ।
संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस ।
कोटा । 11 अक्टूबर, 2018 । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड एवं चाइल्ड लाइन के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ की वीमन विंग के विद हर : अ स्किल्ड गर्ल फोर्स मिशन के तहत तलाव की पाल पर मेरी उड़ान मेरी पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि सुमन श्रृंगी ने अपने उद्बोधन में कहा की बालिकाओं को अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ना चाहिए और यदि किसी भी प्रकार की मुसीबत जीवन में आये तो उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए और लडको को कड़ी टक्कर देनी चाहिए ।
ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की संयुक्त राष्ट्र संघ की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की इस वर्ष की थीम के अनुरूप कोटा की अनेक स्किल्ड महिलाये अवांछित बालिकाओं में कौशल विकसित करने और उनकी शिक्षा का ध्यान रखने के उद्धेश्य से हमारे साथ एक मंच पर आई । हमारी संस्था की प्रत्येक सदस्य बालिका उत्थान के प्रति कटिबद्ध है ।
आम तौर पर देखा गया है की बालिकाएं दूसरों की बातें और आलोचना सुन कर अपने कदम पीछे कर लेती है पर उन्हें अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकना चाहिए क्योंकि दूसरों का काम ही बोलना होता है । प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शोभा कँवर ने बताया इस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं और महिलाओं ने अपने सपनों को उडान देते हुए अपनी पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के उद्धेश्य को लेकर अपने सपनों को लड़की और तितली पर लिखा फिर उसे गुब्बारे के साथ आसमान की ऊचाई छूने के लिए छोड़ दिया ।
बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षित महिलाओं का समूह संगठित किया गया है ।
वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की पी आर ओ सोनी नेहलानी व ट्रस्टी नीतू मेहता ने कहा की बालिकाओं को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और समाज में अपनी विशेष पहचान बनाने और देश का नाम रोशन करने के लिए सदैव अग्रसर रहना चाहिए ।
स्काउट एंड गाइड के संभागीय सचिव यज्ञ दत्त हाडा ने 1098 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी और सभी को इसकी जानकारी अपने आस पडौस में देने का अनुरोध किया । इस अवसर पर यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के ट्रस्टी गौरव भटनागर, अध्यक्ष महेंद्र महेश्वरी, जिला अध्यक्ष सुमन महेश्वरी, रीना खंडेलवाल, लोरिना राठौर, हनी सक्सेना, चाइल्ड लाइन की समन्वयक अल्का, नेहरु युवा केंद्र के विजय निगम व अंजलि जैन, आई एस टी डी की चेयर पर्सन अनीता चौहान, सुधीन्द्र गौड़ आदि सदस्य उपस्थित रहे ।
- बालिकाओं के सपनों को उड़ने दे : निधि प्रजापति October 11, 2018 Admin-Society Has Eve (SHE)
- Meri Udaan Meri Pehchan October 11, 2018 Admin-Society Has Eve (SHE)
- बालिकाओं के सपनों को उड़ने दे : निधि प्रजापति October 11, 2018 Admin-Society Has Eve (SHE)
- बालिकाओं के सपनों को उड़ने दे : निधि प्रजापति October 11, 2018 Admin-Society Has Eve (SHE)





