मतदान के लिए खिलाडियों को दी मतदान प्रक्रिया की जानकारी
खेल खेल में सीखी मतदान प्रक्रिया |
कोटा | मतदाता जागरूकता अभियान की स्वीप गतिविधियों के तहत आज सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट तथा जिला प्रशन के स्वीप प्रकोष्ट के द्वारा गिरी क्रिकेट अकादमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वीप के नोडल अधिकारी रविन्द्र सक्सेना और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के संभागीय सचिव व स्वीप कार्यक्रम के समन्वयक यज्ञ दत्त हाडा ने वह उपस्थित सभी खिलाडियों को मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया तथा बताया की कैसे हमारे देश में मत देने की उम्र का निर्धारण हुआ और बच्चों की कैसे मतदान में महत्ती भूमिका है | इस अवसर पर ट्रस्ट की ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बच्चों को ई वी एम मशीन की जानकारी दी | वही वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की लीगल साइबर नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. प्रियंका ने मतदान के महत्व को विस्तार से बताया | यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इण्डिया के प्रेसिडेंट महेंद्र महेश्वरी और ट्रस्टी गौरव भटनागर ने विद्यार्थियों को कैसे खेल में रहते हुए कैसे लोगो को जागरूक किया जा सकता है और लोकतंत्र में भूमिका निभाई जाती है से अवगत कराया | अकादमी के संरक्षक सुनील गिरी और कोच इलियास खान ने सभी बच्चों को मतदान करने और अपने माता पिता को मत दिलाने की शपथ कराई | शपथ के पश्चात सभी खिलाडियों ने हनी सक्सेना के निर्देशन में मतदान करने के नारों के साथ क्रिकेट मैच खेला |


