- बच्चों की कलाकृतियों में दिखा पुलवामा आतंकी हमले का दर्द
- पोस्टर कम्पटीशन में येशिका, एंजेल और शिंजन प्रथम
- पोस्टर प्रतियोगित में जीवंत हुआ 2019 का पुलवामा अटैक
कोटा | 12 फरवरी 2023 |
आधुनिक भारत के इतिहास का कालापृष्ट 14 फरवरी 2019, जिसने पूरे देश में शोक में डुबो कर झकझोर कर रख दिया इसी दिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में आतंकी हमला किया

2019 Pulwama attack
जिसमें हमारे देश की सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए उसी की दर्दनाक दिन की याद में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आज सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा युनिकल्चर ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ़ वर्ल्ड के सहयोग से कोटा आर्ट गैलरी में पोस्टर कम्पटीशन का आयोजन किया गया |

SHE-Responding to the Pulwama Terror Attack
प्रतियोगिता की संयोजक और ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित की गयी जिसमें क्लास 8 से 10 प्रथम समूह को याद करो कुर्बानी, 11-12 द्वितीय समूह को शहीदों जवानों की कहानी और स्कूल पास कर चुके, कॉलेज वाले प्रतिभागियों के ओपन समूह को 14 फरवरी पुलवामा आतंकी हमला विषय पोस्टर के लिए रखा गया |

What happened after Pulwama attack?
कम्पटीशन में निर्णायकों की भूमिका कोटा के प्रख्यात आर्टिस्ट अब्दुल हनीफ जैदी, साधना आर्ट वाले रजनीश राहुरे और अनुपमा पंवार रही |

SHE-बच्चों की कलाकृतियों में दिखा पुलवामा आतंकी हमले का दर्द
प्रतियोगिता में येशिका, एंजेल, शिंजन प्रथम, किस्मत शर्मा, सागर कुमार, रजिता जयसवाल द्वितीय तथा कनिष्का, प्रज्ञा सैन और बनिता रानी सिंह तृतीय स्थान पर रही जिन्हें प्रमाण पत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया |

SHE-पोस्टर कम्पटीशन में येशिका, एंजेल और शिंजन प्रथम
वीमेन वेलफेयर की अध्यक्षा नीतू मेहता ने बताया की सभी प्रतिभागियों ने विषयानुसार एक से बढ़कर पोस्टर बनाए जिनमें तात्कालिक भारत देश की परिस्थिति, सैनिकों के परिवारों और हमले में घायल हुए सैनिकों की दशा और पुलवामा के आतंकी हमले के स्थान को अपनी कल्पना और सोच से जीवंत कर दिया | इस दौरान संस्था के गौरव भटनागर, हनी सक्सेना, ज्योति भदोरिया, रीना खंडेलवाल, अंजनी राजपूत, शिवानी नागर, शैख़ जुनेद और रोहित का विशेष सहयोग रहा |

पोस्टर प्रतियोगित में जीवंत हुआ 2019 का पुलवामा अटैक-SHE

