पतंगे और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिले | बच्चों ने जाना मकर सक्रांति और आर्मी दिवस का महत्त्व |

बच्चों ने जाना मकर सक्रांति और आर्मी दिवस का महत्त्व | पतंगे और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिले |
  • बच्चों ने जाना मकर सक्रांति और आर्मी दिवस का महत्त्व |
  • पतंगे और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिले |

कोटा | 15 जनवरी 2023 | मकर सक्रांति और आर्मी दिवस के अवसर पर सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा उड़िया बस्ती में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को भारतीय परिपेक्ष में मकर सक्रांति और आर्मी दिवस की जानकारी दी गयी | ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की सर्वप्रथम बच्चों को जुड़ों कराटे की नेशनल ट्रेनर ज्योति भदोरिया एवं रीना खंडेलवाल के साथ ये बताया की किस तरह देश की सीमा पर देश व भारतवासियों की रक्षा के लिए हमारी आर्मी के सैनिक माइनस 50 डिग्री तापमान में भी खड़े रहते है और देश के लिए अपनी जान नौछावर करने के लिए सदा तत्पर रहते है इसलिए हमें हमेशा देश के सैनिकों और आर्मी का सम्मान करना चाहिए और देश को जोड़ने का काम करना चाहिए | लड़ाई झगडे को छोड़कर देश की एकता, अखंडता और सहानुभूति बनाये रखनी चाहिए | जिस तरह आर्मी देश की सीमा की रक्षा में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती वैसे ही हमें भी जाति-पाती, धर्म, जन्म स्थान आदि के नाम पर भेदभाव नहीं करने चाहिए | इसके साथ ही मकर सक्रांति के पवन पर्व पर बच्चों को तिरंगा पतंग और रेवड़ी देते हुए बताया गया की मकर सक्रांति के दिन से ही सूर्य की गति दक्षिण से उत्तर दिशा की और प्रारंभ हो जाती है इसीलिए इसे उत्तरायण भी कहते है | बच्चों को पतंग से मिलने वाली सीख के सन्दर्भ में बताया की हमें अपने जीवन में अपनी डोर हमेशा अपने हाथ में रखनी चाहिए, और जिस तरह गिडगडी हम दूसरों पर विश्वास करते हुए उन्हें पकड़ते है  वैसे ही अपने माता पिता, शिक्षकों और आदरणीयों के संपर्क में रहते हुए उन पर विश्वास करना चाहिए | साथ ही अपने सपनों को असमान की उस ऊंचाई तक ले जाना चाहिए जैसे हमारी पतंग जाती और जिस तरह हम दूसरों से अपनी पतंग को कटने से बचाते है वैसे ही आने वाले दुःख तकलीफों से अपने आप को बचाना चाहिए | हमेशा तिल और गुड़ की तरह दूसरों के जीवन में मिठास फैलाते हुए समाज में खुशियाँ बाटना चाहिए | अंत में भारत की एकता, अखंडता और देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाये गए और जय जगत गीत गाया गया |

बच्चों ने जाना मकर सक्रांति और आर्मी दिवस का महत्त्व | पतंगे और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिले |

बच्चों ने जाना मकर सक्रांति और आर्मी दिवस का महत्त्व |
पतंगे और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिले |

Share