·रिड्यूस, रिफ्यूज, रीसायकल, रियूज़ से प्रकृति का संरक्षण संभव: डॉ. निधि प्रजापति ·शी की आठवीं वर्षगाठ पर पृथ्वी दिवस की थीम पर आयोजित हुआ अद्भुत फैशन शो · कही ऑक्सीजन सिलेंडर कंधे पर लेकर न घुमना पड़ जाये

  • रिड्यूस, रिफ्यूज, रीसायकल, रियूज़ से प्रकृति का संरक्षण संभव: डॉ. निधि प्रजापति
  • शी की आठवीं वर्षगाठ पर पृथ्वी दिवस की थीम पर आयोजित हुआ अद्भुत फैशन शो
  • कही ऑक्सीजन सिलेंडर कंधे पर लेकर न घुमना पड़ जाये

कोटा | 23 अप्रैल 2023| कोटा से प्रारंभ हुए सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रंगबडी स्थित अजय आहूजा नगर के जगन्नाथ मंदिर भव्य समारोह का आयोजन किया जिसमें 2023 की विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘अपने गृह में निवेश करे’ पर फैशन शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया | इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पिछले 8 वर्षों से महिला शिक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, पर्यावरण, रक्तदान, सुरक्षित विधार्थी जीवन, शांति, सद्भावना, एकता, गाँधी दर्शन आदि क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान देती आई है वही कोरोना काल में भी आमजन कि सेवा की जिसके लिए राज्य एवं जिला स्तर पर सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है | कोरोना काल के दौरान ही सेवा और जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोटा में अजय आहूजा नगर में जाने का मौका मिला और तभी से ट्रस्ट की अधिकांश गतिविधियों के केंद्र में क्षेत्र का सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक विकास वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड और युनिकल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से रहा |

·रिड्यूस, रिफ्यूज, रीसायकल, रियूज़ से प्रकृति का संरक्षण संभव: डॉ. निधि प्रजापति ·शी की आठवीं वर्षगाठ पर पृथ्वी दिवस की थीम पर आयोजित हुआ अद्भुत फैशन शो · कही ऑक्सीजन सिलेंडर कंधे पर लेकर न घुमना पड़ जाये

·रिड्यूस, रिफ्यूज, रीसायकल, रियूज़ से प्रकृति का संरक्षण संभव: डॉ. निधि प्रजापति ·शी की आठवीं वर्षगाठ पर पृथ्वी दिवस की थीम पर आयोजित हुआ अद्भुत फैशन शो · कही ऑक्सीजन सिलेंडर कंधे पर लेकर न घुमना पड़ जाये

इस बार ट्रस्ट के द्वारा आठवीं वर्षगांठ पर ऐसी बालिकाओं को फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करवाई जिन्हें शायद ही कभी विद्यालयों में अवसर मिला हो | ट्रस्ट की नीतू मेहता, रीना खंडेलवाल ज्योति और लक्ष्मी के सहयोग से तैयार किये फैशन शो में पायल ने अपने कन्धों पर ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क लगा कर लोगो को चेताया और जागरूक किया की यदि हम पेड़ पौधों को आधुनिकता की दौड़ में ऐसे ही काटते रहे तो भविष्य में मानव जाति को हर समय अपने साथ कन्धों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलने पर विवश होना पड़ेगा

2023 की विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘अपने गृह में निवेश करे’

2023 की विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘अपने गृह में निवेश करे’

और हमारे पास खरीदकर ऑक्सीजन लेने के इसके सिवा कोई चारा नहीं रहेगा इसके जवाब में सोनल, झरना, रोज़ी और तितली ने पॉलिथीन, न्यूज़पेपर, डिस्पोजल प्लेट की ड्रेस से रिड्यूस, रिफ्यूज, रीसायकल, रियूज़ व  पॉलिथीन हटाना है जीवन बचाना है का सन्देश दिया और आशिका, भावना, गीता ने फूलों, पत्तियों और पेड़ की ड्रेस से सांसे हो रही है कम आओं पेड़ लगाये हम, पेड़ लगाओं जीवन बचाओं व बंजर धरती करे पुकार, पेड़ पौधे धरती का श्रृंगार का सन्देश देने वाली प्लेकार्ड के साथ वॉक किया एवं जाह्नवी, प्राची, अंकिता, दिव्यांशी ने एक से बढकर एक नृत्य की प्रस्तुति दी

सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट

सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट

जिन्हें गवर्नमेंट कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. नीरजा श्रीवास्तव के द्वारा इकोफ्रेंडली एवं स्वास्थ्यवर्धक मिट्टी की पानी की बोत्तल पुरस्कार रूप में दी साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मैडल देकर ट्रस्ट के गौरव भटनागर, यज्ञ दत्त हाडा, महेंद्र मोहन महेश्वरी, सोनी नेहलानी, तारा श्रेष्ठा, शोभा कँवर, भारती पारीक, सुनीता तोमर, हनी सक्सेना, सुमन महेश्वरी, साँची भटनागर, शिवी सिंह सम्मानित कर केक कटा |

शी की आठवीं वर्षगाठ पर पृथ्वी दिवस की थीम पर आयोजित हुआ अद्भुत फैशन शो

शी की आठवीं वर्षगाठ पर पृथ्वी दिवस की थीम पर आयोजित हुआ अद्भुत फैशन शो

Share