डाउन सिंड्रोम वाले मानसिक विक्षिप्त नहीं, विशिष्ट योग्यता वाले है-लवलीना जोशी


कोटा।22 मार्च 2023।प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस डाउन सिंड्रोम वाले कई लोगों को समान व्यवहार, समाज में इन लोगों के सामान्य समावेश और उनके मौलिक मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है क्योंकि सामान्य तौर पर ये देखा गया है कि ऐसे लोगों कई चीजों से वंचित रखा जाता है जो औसत व्यक्ति को दी जा सकती हैं जैसे कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य देखभाल, नौकरी पाने और अपनी आय अर्जित करने का मौका, अपने जीवन पर स्वायत्तता और यहां तक कि उनकी आवाज सुनने का मौका भी।
हम आपके जैसे है हमसे प्यार करें।

ऐसे में कोटा में लवलीना जोशी के नेतृत्व में जो मुम्बई में पिछले 27 सालों से डाउन सिंड्रोम वाले लोगों के लिए काम कर रही है सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड के साथ वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे सिटी मॉल में इस साल की थीम ‘हमारे साथ है न कि हमारे लिए’ पर सचीन्द्र जैन,रचना दयालानी, सोनी नेहलानी के कोऑर्डिनेशन में मनाया।
संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर पी एफ के एडिशनल कमिश्नर संजय चौधरी और अध्यक्षता यूनि कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनंत पुरोहित ने की जिन्होंने कहा कि डाउन सिंड्रोम वाले लोगों का आई क्यू आमतौर पर कम होता है और वे अन्य बच्चों की तुलना में धीरे-धीरे बोलते हैं परन्तु ईश्वर उन्हें कुछ अन्य विशिष्ट के साथ भेजते है इसलिए उनके साथ आम इंसानों जैसे व्यवहार कारण चाहिए ।
लवलीना जोशी ने बताया कि ऐसा प्रायः 21वे गुणसूत्र के जोड़े में 2 कई जगह 3 होने के कारण होता है। इस मौके पर सिटी मॉल में उपस्थित डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों ने एक से एक शानदार प्रस्तुतियां दी जिसमें नेहा दयालानी ने कभी करता होगा वो मेरा इंतेज़ार गाने पर डांस किया और फिर एक बार में बिना रुके हनुमान चालीसा गाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया,

श्रुति भार्गव ने मैंने पायल है छनकयी गीत पर शानदार नृत्य

तान्या बड़गोती ने अपने पिता के साथ छम छम छम गीत पर शानदार नृत्य

और वंशिका जैन ने अपने स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि ‘एक बच्चे की विशेष आवश्यकता आपको विशेष प्रकार का व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करेगी’।

वंशिका जैन ने अपने स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया

कार्यक्रम का संचालन पुखराज भाटिया ने किया। अंत में संस्था की नीतू मेहता, तारा श्रेष्ठा, भारती पारीक, रचना भार्गव, गौरव भटनागर ने सभी बच्चों का प्रमाणपत्र और मुम्बई में डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों द्वारा बनाये जाने वाले गिफ्टस देकर सम्मान किया।

