- पृथ्वी का संरक्षणरिड्यूस, रिफ्यूज, रीसायकल, रियूज़ से संभव: डॉ. निधि प्रजापति
- शी की नवीं वर्षगाठ पर विश्व पृथ्वी दिवस की थीम पर कार्यक्रम आयोजित
- स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए प्राचीन मिट्टी की उत्पादों की ओर बढ़ना होगा
कोटा | 22 अप्रैल 2024| कोटा से प्रारंभ हुए सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के गौरवशाली नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में महालक्ष्मी पुरम नया नौहरा में समारोह का आयोजन किया जिसमें 2024 की विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ यानी ग्रह बनाम प्लास्टिक’ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. निधि प्रजापति सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पिछले 9 वर्षों से पर्यावरण, महिला शिक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, रक्तदान, सुरक्षित विधार्थी जीवन, शांति, सद्भावना, एकता, गाँधी दर्शन आदि क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान देती आई है और इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय थीम के अनुरूप नयानौहरा क्षेत्र की 25 कामकाजी महिलाओं और पुरुषों को इकोफ्रेंडली एवं स्वास्थ्यवर्धक मिट्टी की पानी की बोत्तल संस्था के द्वारा भेट स्वरुप दी गयी क्योंकि ये लोग आम तौर पर प्लास्टिक की बोत्तल काम में लेते है जिसमे पानी गरम होने के बाद स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो जाता है जबकि मिट्टी बोत्तलों का प्रयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद रहता है | ट्रस्ट की संरक्षक और बायोलॉजी एक्सपर्ट नीतू मेहता भटनागर ने वहा उपस्थित सभी कर्मियों को बताया की पर्यावरण को बचाने के कैसे हम अपने व्यक्तिगत स्तर पर प्लास्टिक का उपयोग जीवन में कम कर सकते है और कैसे रिड्यूस, रिफ्यूज, रीसायकल, व रियूज़ की कार्य प्रणाली को अपने जीवन में अपना सकते है | हमें पुन: मिट्टी की संस्कृति को अपनाना होगा |संरक्षक भुवनेश बबलानी ने कहा की हमारे ग्रह के लिए यह बहुत जरुरी है की हम प्लास्टिक के उपयोग को बंद करे और उसके स्थान पर उसके विकल्प जैसे मिट्टी के बर्तन, कपड़े व कागज के थेले आदि का प्रयोग करे अन्यथा हमारा अस्तित्व पृथ्वी पर खतरे में आ जायेगा अभी नहीं सुधरेंगे तो बहुत देर हो जाएगी | इस मौके पर अंत में संस्था के गौरव भटनागर, राकेश पुरुस्वानी, सुविधा डिमेलो, रत्ना सक्सेना, नेत्रा प्रजापति, जाग्रति तलरेजा, राजकुमार, रफ़ीक भाई, नवीन लश्करी, कुशल सहित सभी उपस्थित रहे कर्मचारियों मिलकर संस्था का नवी वर्षगांठ का केक काटा |

कोटा से प्रारंभ हुए सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के गौरवशाली नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष

2024 की विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’

ट्रस्ट की संरक्षक और बायोलॉजी एक्सपर्ट नीतू मेहता भटनागर

