– सोसायटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर सेलिब्रेट किया मकर संक्रांति का महापर्व

उड़िया बस्ती के बच्चों के चेहरों पर रंग बिरंगी पतंग मिलने पर मकर संक्रांति का उल्लास नजर आया
पतंग मिली, उड़िया बस्ती के बच्चों के चेहरों पर नजर आया मकर संक्रांति का उल्लास
– सोसायटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर सेलिब्रेट किया मकर संक्रांति का महापर्व
कोटा | 14 जनवरी 2025 |
कोटा शहर के अंतिम छोर में बसी उड़िया बस्ती के बच्चों के चेहरों पर रंग बिरंगी पतंग मिलने पर मकर संक्रांति का उल्लास नजर आया। बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने दान पुण्य और खुशहाली का यह त्यौहार सेलिब्रेट किया। ट्रस्ट उड़िया बस्ती के बच्चों को कई सालों से गोद ले रखा है और उनके बीच पहुंचकर हर चीज त्यौहार इस तरह मनाया जाता है। चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बच्चों को पतंग बांटने के साथ ही मकर संक्रांति के पर्व की गुड तिल की मिठाई भी बांटी गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की पहले बच्चों को मकर संक्रांति के पर्व का महत्व बताया। पतंगें और तिल के लड्डूओं को वितरित किए। पतंग सादे धागे से उड़ाने के लिए प्रेरित किया। संरक्षक नीतू मेहता भटनागर ने कहा हर साल बस्ती में मकर संक्रांति पर यह कार्यक्रम इसलिए करते है ताकि बच्चे पतंग लूटने इधर-उधर न जाये और इन जरूरतमंद बच्चों को पतंग मिलने की खुशी मिल जाए। क्योंकि सड़क पर जान का खतरा होता है। और हर घर का बच्चा हमारे लिए अनमोल है। गौरव भटनागर ने कहा बच्चों को भारतीय त्योहारों का ज्ञान, और महत्व बताना जरूरी है बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और संस्कृति के प्रति जोडना सभी का कर्तव्य है।
Share