तलाब की पाल पर मनाई 1001 दीयों से दिवाली
कोटा | 04 नवम्बर 2018
दिवाली दीयों और रोशनी का त्यौहार है और इसी आगामी दीपोत्सव को मनाने के लिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा तुलसीराम प्रजापति और अमर प्रजापति की स्मृति में बना तुलसामृत फाउंडेशन के सहयोग से तलाब की पाल पर 1001 दीयों से दिवाली मनाई गई |
फाउन्डेशन के संस्थापक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश प्रजापति ने बताया अगर दीये न हो तो दिवाली अधूरी है परन्तु आधुनिक सभ्यता की चकाचौंध में कुम्हार द्वारा बनाये दिए अपना अस्तित्व धीरे धीरे खोते जा रहे है
उनके स्थान पर मशीन से बने दीये चाइनीस दीये बाजार में आ गए है लोग सजावटी और आकर्षक दिखने वाले मशीने दीये खरीदने लग गए है जिसके कारण कुम्हार का जीवन यापन करना कठिन हो रहा है
इसीलिए इस अवसर पर कोटा शहर के ऐसे 11 परिवार जनों का “तुलसामृत” सम्मान से सम्मानित किया गया जो आज भी दीये और मिट्टी का काम कर रहे है और प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे है |
अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री नंदलाल प्रजापति ने कहा की कुम्हार श्रृष्टि के निर्माताओं में से एक है | प्राचीन काल से लेकर आज तक हर शुभ कार्य कुम्हार के यहाँ से शुरू होता है अत: समाज के सभी वर्गों को इनका सहयोग चाहिए और मिट्टी के बने बर्तन-मटकों का प्रयोग करना चाहिए |
शी की ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की इस अवसर पर 1001 दीयों से बेटी पढाओ, स्वदेशी अपनाओ सन्देश दिया गया ये दीये भी उन्ही परिवारों से लिए गए जिनके घर में बेटियाँ पढ़ रही है और अपने पुश्तेनी कार्य में अपने माँ बाप का हाथ भी बटा रही है | इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सोनी निहलानी और प्रियंका प्रजापति ने किया |
कार्यक्रम में प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य, शी के पदाधिकारी, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर, तारा श्रेष्ठा, शोभा कंवर , हनी सक्सेना, गौरव भटनागर, महेंद्र माहेश्वरी ने अपना विशेष योगदान दिया |
“तुलसामृत” स्मृति पुरस्कार धनराज प्रजापति, राम कुमार प्रजापति केशवपुरा वाले, नंदाजी प्रजापति, कन्हैया प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, टीनु प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, सुनीता प्रजापति, विजय लक्ष्मी प्रजापति, कुनाल प्रजापति और राम कुमार प्रजापति खाई रोड वाले को दिया गया |
Trustee: Society Has Eve (SHE)
- 1001 दीयों से दिवाली=Admin-Society Has Eve (SHE)
- 1001 दीयों से दिवाली=Admin-Society Has Eve (SHE)
- 1001 दीयों से दिवाली=Admin-Society Has Eve (SHE)
- 1001 दीयों से दिवाली=Admin-Society Has Eve (SHE)
- 1001 दीयों से दिवाली=Admin-Society Has Eve (SHE)
- 1001 दीयों से दिवाली=Admin-Society Has Eve (SHE)
- 1001 दीयों से दिवाली=Admin-Society Has Eve (SHE)







