चाहे कितने ही अवार्ड ले पर समाज सेवा न छोड़े : विजय गोयल
पुरस्कार और सम्मान राष्ट्र की प्रति आपके दायित्व को बढ़ाते है : राम दास अठावले
कोटा | 22 नवम्बर 2018
नेशनल यूथ अवार्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफसे 21 नवम्बर को नई दिल्ली के आंध्र भवन में पहला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया |
जिसमें कोटा से सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी और 2016 की नेशनल यूथ अवार्डी निधि प्रजापति को पुरस्कार देते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष जावेद जमादार ने कहा की निधि राष्ट्र निधि है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में उभर रही है |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय मामलों, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने पुरस्कार वितरण के पश्चात अपने उद्बोधन में कहा की चाहे कितने ही पुरस्कार और सम्मान मिले आप समाज सेवा का दमन छोड़े और जब उच्च स्तरीय पुरस्कार आपको मिले तो दूसरों को भी आगे बढ़ने का मौका दे ताकि नई पीढ़ी भी इस क्षेत्र में आये |
राष्ट्र निर्माण और सुधार का कार्य सरकार नहीं सकती इसलिए एन जी ओ को सकारात्मक, सर्जनात्मक युवाओं को साथ लेकर कार्य करना चाहिए |
विजय गोयल जी अपने द्वारा किये गए समाज सेवा के कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा की जब लोग आपकी बुराई और आपके पीछे आपके कार्य की चर्चा करे तो समझ ले की आप परिवर्तन ला रहे है |
सामाजिक न्याय व अधिकारिता के केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कविताओं के माध्यम से पुरस्कार प्राप्त करने वालों को युवाओं को कहा की जो भी महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा, बेटी बचाओ –बेटी पढाओं,पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है उन्हें दिल से धन्यवाद |
सेवा से स्वर्ग मिलता है और समाज का उत्थान आप जैसे युवाओं की सेवा से ही संभव है |
पुरस्कार और सम्मान राष्ट्र की प्रति आपके दायित्व को बढ़ाते है |
नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के कन्वीनर संजय राय ने डॉ. एस. एन सुब्बाराव के सन्देश को देश के 20 राज्यों से आये युवाओं को कहानी के रूप में बताते हुए कहा की देश की एकता, अखंडता और अनेकता में एकता की विशेषता को बचाए रखने की जिम्मेदारी युवा शक्ति की है |
फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता राजीव मेनन एवं दवेंद्र गुप्ता, 2017 की मिस इंडिया शैफाली सूद, फेडरेशन के सचिव मनीष गवई, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
- societyhaseve
- SOCIETY HAS EVE (SHE)
- societyhaseve





