रक्षा बंधन बोले तो शिक्षा बंधन

रक्षा बंधन बोले तो शिक्षा बंधन - Society Has Eve (SHE)

कोटा वासियों को SHE (Society Has Eve) ने जोड़ा बालिका शिक्षा से अपना बंधन |

रक्षा बंधन भाई बहन के प्रेम और स्नेह का एक ऐसा बंधन जो जन्म जन्मांतर चलता है | भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेता है और उसे जीवन भर निभाने का प्रण भी | रक्षा बंधन के इसी पवन पर्व पर इस वर्ष सोसाइटी हैज ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल SHE -Society Has Eve के द्वारा रेडियो सिटी कोटा के साथ रक्षा बंधन पर शिक्षा बंधन नामक मुहीम एफ एम पर चलाई गई |

जिसके अंतर्गत लोगो से अनुरोध किया की वे इस रक्षा बंधन पर गर्ल चाइल्ड की शिक्षा से शिक्षा बंधन उसकी सम्पूर्ण या एक वर्ष शिक्षा को प्रायोजित करने का प्रस्ताव रखा गया | जिसमें व्यक्ति ऑनलाइन या पेटीएम से दान दे सकता था और साथ ही अपने स्तर पर भी किसी बालिका की शिक्षा को प्रायोजित करने के लिए आवश्यक स्टेशनरी सामग्री एवं स्कालरशिप के रूप में दे सकता था |

शिक्षा बंधन से जुड़ने के लिए पहले दिन से ही निखिल राठौर को अनगिनत फोन आने शुरू हो गए अनाथ या सिंगल माता पिता की बच्ची और धीरे धीरे कोटा की जनता इस मुहीम से कम से कम एक बालिका की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जुड़ गई |

ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की यदि डायरेक्ट इन डायरेक्ट सभी प्रकार के डोनेशन, स्कालरशिप और दान को जोड़ा जाये तो कुल 5,70,000 रुपए का कलेक्शन हुआ है श्री राम ब्लड बैंक, सेंट जोसफ ग्रुप ऑफ स्कूल, कोटा यूनिवर्सिटी से मुख्य दान व स्कालरशिप आई साथ ही इस मुहीम से ओड़िशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ से ऑनलाइन फण्ड आया |

शुक्रवार को इसी मिशन के तहत करणी नगर विकास समिति के ममता भवन में शिक्षा बंधन को बच्चों के साथ राखी बांधकर एवं उन्हें पेंसिल देकर मनाया गया | जिसमें कोटा के वे दानदाता भी सम्मिलित हुए जिन्होंने शिक्षा बंधन के लिए सहयोग किया | अपने द्वारा प्रायोजित की जा रही बच्चियों से मिलकर उन्हें ऐसा लगा रहा था की वास्तव में ये बच्चियां उनकी अपनी हो, उनकी आत्मिक संतुष्टि और खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था |

कोटा यूनिवर्सिटी की एंटी रेगिंग कमिटी की चेयरपर्सन नीलू चौहान ने कहा समाज के प्रति शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देकर दिल से बहुत खुशी है | बूंदी में कार्यरत शोभा कँवर की अपनी लड़की नहीं है उन्होंने कक्षा दो की अंजलि जिसके माता पिता दोनों नहीं है की कक्षा 12वीं तक की शिक्षा का जिम्मा उठाया है |

वही सोनी निहलानी 3 बालिकाओं की दसवीं एवं बारवीं की बोर्ड फी दे रही है | वहाँ उपस्थित बालिकाओं ने इस पूरी मुहीम का धन्यवाद दिया | इस अवसर पर संस्था की मुक्ता भारती, प्रियंका प्रजापति, रीना खंडेलवाल, रेशमा परवीन, हनी सक्सेना, सुरभि राठौर, अल्का राठौर आदि सदस्य उपस्थित रहे |

 

 

Share