थानों और चौराहों पर बांधी के पुलिसकर्मियो को राखी

she

शिक्षा बंधन में अब गुमानपुरा सी आई आनंद यादव भी आगे आये

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हम वचनबद्ध है : आनंद यादव

राखी से पूर्व पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी

समाज में महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान और रक्षा का दायित्व पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के जिम्मे होता है इसीलिए वीमेन वैलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड एवं सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस बार भी राखी का पर्व पुलिस विभाग व ट्रैफिक पुलिस के साथ मनाया | ट्रस्टी नीतू मेहता भटनागर एवं पी आर ओ सोनी नेहलानी ने बताया की राखी बंधने की शुरुआत गुमानपुरा थाने से की गई जहाँ से कोठरी सर्किल, अंटाघर सर्किल और बोरखेडा में राखी बांधी गई | गुमानपुरा थाना सी आई आनंद यादव ने महिलाओं और लड़कियों से सदैव हेलमेट लगाने का अनुरोध किया साथ ही अपने भाईयों से भी राखी के बदले हमेशा हेलमेट पहनने का वचन ले | इसके साथ ही अब शिक्षा बंधन मिशन के लिए भी अपना सहयोग देंगे और अब वे भी एक बालिका की शिक्षा को प्रायोजित करेंगे | निधि प्रजापति ने बताया की राखी का कार्यक्रम थानों में इसलिए रखा गया क्योंकि लगभग सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों में से 90 प्रतिशत कोटा के बाहर के है जिन्हें अपनी बहनों की बहुत याद आती है पर क्योंकि उन्हें ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिलती इसलिए अपनी बहन व घर नहीं जा पाते और असंख्य बार इनकी कलाईयाँ सुनी रह जाती है | शोभा कँवर ने कहा की राखी से पहले ही कलाईयों पर राखी बंध जाने से सभी पुलिसकर्मी सभी बहुत खुश थे | बोरखेडा पुलिस स्टेशन में सेवारत सभी पुलिस कर्मी बहुत भावुक हो गए और बोले की आज तक मेरे किसी बहन ने राखी नहीं बांधी क्योंकि मेरी कोई बहन नहीं है और पूरे थाने ने एक साथ बैठ कर राखी बंधवाई | राखी बंधने के इस अवसर पर कोटा सचिव प्रियंका मारोठिया, हनी सक्सेना, दीपिका प्रजापति आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा |


 

Share