मास्क के साथ होली खेले दिया सावधानी से त्यौहार मनाने का सन्देश

होली के रंग उड़िया बस्ती के संग

उड़िया बस्ती में मनाया होली का त्यौहार

मास्क के साथ होली खेल दिया सावधानी से त्यौहार मनाने का सन्देश

होली के रंग उड़िया बस्ती के संग

महिलाओं संग बच्चों ने मनाया फागोत्सव

कोटा | 21 मार्च 2021 | होली का त्यौहार जीवन में नई खुशियों, रंगों और उमंगों को भरने का त्यौहार है ऐसे में सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नगर निगम दक्षिण की उड़िया बस्ती के जगन्नाथ मंदिर में होली का फागोत्सव राधा कृष्ण के भजनों पर मनाया गया जिसमे वहां की स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने गुलाल से अपने दुखों व परेशानियों को भुलाते हुए संस्था कि डॉ. निधि प्रजापति, विजय निगम, ज्योति भदोरिया, राज लक्ष्मी, रीना खंडेलवाल, कविता शर्मा व कनिष्का के साथ खूब होली खेली | ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की त्यौहार आपस में प्रेम, स्नेह और खुशियाँ बाटने के मौके है पर कुछ लोग त्योहारों पर भी अपनी पारिवारिक स्थिति के कारण त्यौहार ठीक से नहीं मना पाते ऐसे में  संस्था के द्वारा बस्ती में गुलाल और फूलों से फागोत्सव मनाने का उद्देश्य यहाँ के लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भरने और केमिकल वाले रंगों के स्थान पर गुलाल से इको फ्रैंडली होली मनाने के लिए प्रेरित करना रहा क्योंकि पक्के और केमिकल वाले रंगों से त्वचा सम्बन्धी बीमारियाँ और एलर्जी हो जाती है | फागोत्सव के दौरान नाबार्ड के जिला सहायक अधिकारी विजय निगम ने बताया की वहाँ रहने वाले निवासियों से अनुरोध भी किया गया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनकर त्यौहार मनाये क्योंकि एक बार फिर से कोरोना हमारे देश मे बढ़ रहा है और हो सकता है पुनः हमें लॉक डाउन कोटा में भी सहन करना पड़े ।अगर सावधानी रखेंगे तो हम अगले साल अच्छे से त्यौहार मना सकेंगे | होली के अवसर पर वहाँ उपस्थित सभी ने मास्क पहन कर होली खेली और दूसरों से भी अनुरोध किया आने वाले समय में हर समय मास्क पहन कर रखे साथ ही वहाँ रहने वाली बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया इसके लिए बालिकाओं को नए कपडे भी दिए गए ताकि कोरोना के बाद विद्यालय खुलने पर खुशी खुशी जा सके |

Share