डॉ. निधि को राज्य स्तरीय विशिष्ट सम्मान

महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा डॉ. निधि प्रजापति सम्मानित

महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा डॉ. निधि प्रजापति सम्मानित |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. निधि को राज्य स्तरीय विशिष्ट सम्मान |

मंत्री ममता भूपेश किया डॉ. निधि प्रजापति को सम्मानित

गुड टच बेड टच, मासिक धर्म स्वच्छता कार्यशालाएं , बालिका शिक्षा व समानता के लिए किये गए कार्यों हेतु हुआ सम्मान |

 

कोटा | 14 मार्च 2021 | 8 मार्च 2021 को निकले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यक्रम रविवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र  के शिल्प ग्राम में आयोजित किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राजस्थान के कोने कोने में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया | जिसके अंतर्गत कोटा की सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति को व्यक्तिगत श्रेणी में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री श्रीमति ममता भूपेश, आयुक्त निदेशालय महिला अधिकारिता व जोधपुर से गाँधीवादी आशा बोथरा ने रराज्य स्तरीय विशिष्ट पुरस्कार से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया | इस अवसर डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की यह पुरस्कार उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु किये गए विभिन्न राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय कार्यों के लिए दिया गया है जिसमें बालिका गौरव, सम्मान और अधिकार के लिए आयोजित की गई ई-शपथ में 28 देशों के ग्यारह हजार तीन सौ तरेसठ लोगों के भाग लेने, कोटा कोचिंग के विद्यार्थियों के सकारात्मक तनाव मुक्त जीवन के लिए कार्यशालाएं आयोजित करना, मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर गावों, स्कूलों और कॉलेजों में कार्यशालाएं आयोजित करने जिसके अंतर्गत अब तक 32800 महिलाओं को इस संवेदनशील मुद्दे के लिए शिक्षित करने, ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए संसाधन युक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किये गए स्टेशनरी बैंक की मदद से 4200 से अधिक बालिकाओं और छात्रों को शिक्षा से जोड़ने, शिक्षा बंधन प्रोजेक्ट के अंतर्गत 40 बालिकाओं को प्राइवेट और सरकारी विद्यालय में शिक्षा देने, महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन्स नि:शुल्क दिलाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की करने और सरकार द्वारा गरीब तबके की महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन्स नि:शुल्क प्रदान करने, रेपिस्ट को फांसी की सजा देने लिए राष्ट्रीय स्तर पर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत करने और माननीय राष्ट्रपति महोदय ने 12 साल तक की बच्चियों के साथ रेप करने वालों को फांसी की सजा देने के लिए कानून बनाने हेतु बाध्य करने, राष्ट्रीय स्तर पर सेनेटरी नैपकिन से जीएसटी हटाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत करने जिसके परिणाम स्वरुप माननीय वित मंत्री श्री अरुण जैठली ने सेनेटरी नैपकिन से जीएसटी हटाया, “गुड टुड टच” पर सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करने एवं अब तक 100000 से अधिक पोस्टर बाटने, कन्या भ्रूण को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आदि कार्य प्रमुख है | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की अब तक वे भारत व सरकार का प्रतिनिधित्व भारत सरकार व राष्ट्रीय युवा योजना के द्वारा भेजे गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मालदीव, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश में राजस्थानी लोक नृत्य घूमर, चरी, तहरातली, कालबेलियाँ, गोरबंद की प्रस्तुति भी दे चुकी है |

महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा डॉ. निधि प्रजापति सम्मानित

महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा डॉ. निधि प्रजापति सम्मानित

https://www.facebook.com/SOCIETYHASEVE

https://www.facebook.com/nidhiprajapatishe

Share