माला फाटक कच्ची बस्ती में सघन मास्क वितरण

Play Ground Giri Cricket Academy

सेनेटाइजर का उपयोग साबुन की अनुपस्थिति पर ही करे : डॉ. प्रीति राठौर

हारेगा कोरोना जीतेगा कोटा

माला फाटक कच्ची बस्ती, गुर्जर बस्ती, गाँधी कॉलोनी में सघन मास्क वितरण

कोटा | 24 दिसम्बर 2020 |  नगर निगम कोटा उत्तर के द्वारा पिछले महीने से प्रारंभ किये गए मास्क वितरण के अभियान के तहत सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट साथ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किये गए ‘हर घर मास्क, घर घर मास्क’ अभियान के तहत भारत सरकार की मास्क पहनने की शपथ और मास्क वितरण का कार्यक्रम गुरुवार को स्टेशन क्षेत्र में स्थित माला फाटक कच्ची बस्ती, गुर्जर बस्ती, गाँधी कॉलोनी में किया गया | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की मास्क वितरण कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम 1200 मास्क नाबार्ड के विजय निगम, प्रेरणा सेवा संस्थान की निदेशक कविता शर्मा और राजलक्ष्मी ने बस्तियों में मास्क बाटें और लोगों से बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने का आग्रह किया क्योंकि डब्ल्यू एच ओ से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगामी दिनों में कोरोना वायरस और घातक व जानलेवा होने वाला है और अभी वैक्सीन आम इंसान की पहुँच से अभी काफी दूर है | अत: आम इंसान मास्क को ही अपनी वैक्सीन बनाये | उसके बाद गिरी क्रिकेट अकादमी पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति बाला राठौड़ की उपस्थिति में सभी खिलाडियों को भारत सरकार की मास्क पहनने की शपथ दिलाई गई जिसमे डॉ. निधि प्रजापति ने सभी को ‘ नियमित रूप से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने, कोरोना से सुरक्षित रहने के उपायों को अपनाकर कोरोना वायरस के खतरों से अपने प्रियजनों, बड़ों और शिशुओं के जीवन की रक्षा करने जिम्मेदारी है और सम्मानजनक तरीके से उन लोगों को मास्क पहनने की याद दिलाने के दायित्व की जिम्मेदारी लेने की शपथ दिलाई गई जो मास्क पहन कर घर से बहार नहीं निकलते और अपने साथ दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा बन जाते है | मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति बाला राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा की चाहे कुछ भी हो जाये हमें मास्क का दामन नहीं छोड़ना है चाहे कितने ही घंटे मास्क पहनना पड़े मास्क पहन के रखे | जहाँ भी जाये हाथों साबुन से धोते रहे और जहाँ तक संभव हो सेनेटाइजर का उपयोग कम से कम करे क्योंकि सेनेटाइजर में अल्कोहल होता है जो स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है | शपथ के कार्यक्रम के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कोच सुनील गिरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की एकेडेमी के आस-पास के क्षेत्र में वे आगे से यह सुनिश्चित करेंगे की सभी लोग मास्क पहने और आवश्यकता होने पर मास्क भी वितरित करेंगे | 

Play Ground Giri Cricket Academy

PlayGround Giri Cricket Academy

Share