इस साल मास्क बाटूंगा अगले साल गिफ्ट और चॉकलेट : सांता

सांता इस साल कोरोना से दु:खी है

· इस साल मास्क बाटूंगा अगले साल गिफ्ट और चॉकलेट : सांता

· सांता इस साल कोरोना से दु:खी है

· संतोषी नगर, कच्ची बस्ती, तीन बत्ती चौराहा, केशवपुरा चौराहा, केशवपुरा लेबर चौक पर सांता से बांटे मास्क

कोटा | 25 दिसम्बर 2020 | हर साल क्रिसमस पर सांता क्लॉस बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट देता है मगर इस बार सांता क्लॉस बहुत दुखी है क्योंकि इस बार कोरोना के कारण पुरे देश में क्रिसमस की धूम कोविड 19 ने फीकी कर दी इसीलिए परिस्थितियों को देखते हुए क्रिसमस के दिन सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और नगर निगम कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वाधान में नये कोटा के संतोषी नगर, कच्ची बस्ती, तीन बत्ती चौराहा, केशवपुरा चौराहा, केशवपुरा लेबर चौक पर सांता क्लॉस ने टीम के विजय निगम, रीना खंडेलवाल, मनीषा कुमावत, कनिष्का भदौरिया के साथ मास्क वितरित किये | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की जब सांता क्लॉस बनी ज्योति भदौरिया को बच्चों ने देखा तो तो बच्चे गिफ्ट और चॉकलेट लेने के लिए ने सांता के पास दौड़ पड़े पर सांता ने उन्हें समझाया की इस बार में मुझे बहुत दुःख है, कोई भी क्रिसमस की खुशी अच्छे से नहीं मना पा रहा, मैं आपके जीवन की रक्षा के लिए इस बार सिर्फ मास्क बांट रहूँ ताकि आप सभी बच्चे स्वस्थ्य रहे और अगले साल में फिर तुम्हें बहुत सारी चॉकलेट और गिफ्ट बांट सकू | ज्योति भदौरिया ने बताया की लोग केवल मास्क ले रहे है पहन नहीं रहे ऐसे में प्रशासन को सख्ती से मास्क को लागू करना चाहिए क्योंकि लोग केवल पुलिस को देखकर मास्क लगा रहे है |

www.societyhaseve.com

Share