डॉ. निधि प्रजापति को नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड
डॉ. निधि प्रजापति, ज्योति भदोरिया और रीना खंडेलवाल को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
ज्योति भदोरिया और रीना खंडेलवाल को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार
राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मलेन में कोटा की तीन लड़कियां होंगी सम्मानित
कोटा | 17 मई 2022 | सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति, राष्ट्रीय सेल्फ डिफेन्स ट्रेनर ज्योति भदोरिया और संस्था की कोषाध्यक्ष रीना खंडेलवाल को 18 से 20 तक कुरुक्षेत्र हरयाणा में बाल रक्षक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र के द्वारा आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मलेन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा | जिसमे डॉ. निधि प्रजापति को शिक्षक होते हुए समाज के उत्थान के लिए जा रहे संरचनात्मक, रचनात्मक कार्यो के लिए नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा जबकि ज्योति भदोरिया और रीना खंडेलवाल को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा | इस मौके पर डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की ये पुरस्कार वितरण समारोह जयराम विद्यापीठ सभागार में होगा जिसमे देश के 16 राज्यों के 5 शिक्षकों को समाज सेवा के लिए नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड एवं 135 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा जिसमें डॉ. निधि प्रजापति का चयन राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भावना, धर्म निरपेक्षता, बालिका समानता से सम्बंधित कार्यों, पिछले 5 वर्षों से व्यक्तिगत कॉल, बैठकों और सत्रों के माध्यम से छात्रों को परामर्श देने, लिव पॉजिटिव अभियान चलाने, अंतर्राष्ट्रीय युवा, शांति एवं सद्भावना शिविर का कोटा में आयोजन करने ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए संसाधन युक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्टेशनरी बैंक की शुरूआत करने, जिससे अब तक 4000 छात्र लाभार्थी हुए, शिक्षा बंधन प्रोजेक्ट की शुरुआत करने, “गुड टच बेड टच” पर सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करने, जूते चप्पल वितरित करने, नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करना जैसे- वाद-विवाद, गायन, नृत्य, भाषण, एक्सटेम्पोर, रंगोली, पोस्टर, कविता आदि कन्या भ्रूण को बचाने, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम करना, माहवारी स्वच्छता से सम्बंधित कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित करना इसके अंतर्गत अब तक 32800 महिलाओं को इस संवेदनशील मुद्दे के लिए शिक्षित किया जा चुका है | ज्योति भदोरिया और रीना खंडेलवाल को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से खेलकूद से क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के साथ बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता, सर्वशिक्षा अभियान, कोरोना जागरूकता, मास्क, सेनेटाइजर, राशन वितरण जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जायेगा |
Dr. Nidhi Prajapati
(World Record Holder)
National Youth Awardee
Trustee & President: Society Has Eve (SHE)
Secretary: Rajasthan National Youth Awardees Federation of India
State Coordinator: National Youth Project
Mob. +918107770920, +917014776616
e-mail id: admin@societyhaseve.com

