चहरे की असली चमक के लिए हमेशा खुश रहे: राज लक्ष्मी

भरपूर पानी पिये और त्वचा रोगों से मुक्त रहे: राज लक्ष्मी

चहरे की असली चमक के लिए हमेशा खुश रहे: राज लक्ष्मी  

भरपूर पानी पिये और त्वचा रोगों से मुक्त रहे: राज लक्ष्मी

आलू, टमाटर, शक्कर, खीरा, प्याज आदि से सिखाया कैसे निखरे अपना रूप

 उड़िया बस्ती में हुआ घरेलू साधनों से सौंदर्य निखार विषय पर सेमिनार

कोटा | 1 मार्च 2021 | आन्तरिक सुन्दरता के साथ साथ बाहरी सुन्दरता का भी जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे महिला सम्मान सप्ताह के दौरान सोसायटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरीटेबल ट्रस्ट के द्वारा  ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित मुंबई योजना एवं उड़िया बस्ती की महिलाओं के लिए जगन्नाथ मंदिर में घरेलू साधनों व संसाधनों के द्वारा सौंदर्य निखार विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें ब्यूटीशियन राजलक्ष्मी व सोनिया सिंह ने घर में आसानी से उपलब्ध होने वाले साधनों जैसे फल-सब्जियों आदि से कैसे किसी भी मौसम में त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर रखा जा सकता बताया । ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की उड़िया बस्ती में रहने वाली अधिकांश महिलाएं घरों में काम काज करने जाती है ऐसे में वे अपने शरीर और त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाती है इसीलिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया ताकि अपने खली समय में वे महिलाएं भी अपने सौन्दर्य को बिना किसी खर्चे के निखर सके| डॉ. निधि ने बताया की पानी के प्रचुर मात्रा में सेवन करने से ही अधिकांश चेहरे व त्वचा सम्बन्धी समस्याओं का समाधान हो सकता | इस अवसर पर राज लक्ष्मी ने बेसन, चोकर, सूजी, मेथीदाना, आलू, टमाटर, शक्कर, खीरा, प्याज आदि से कैसे त्वचा को पोषण दिया जाये कैसे सर्दी, गर्मी व बरसात में खुद की त्वचा की रक्षा करे, पिम्पल, झाईयां, टेनिंग को कैसे दूर करे, कैसे बालों की अच्छी देखभाल करे, लम्बे करे, बालों को कैसे पोषण दे, उनका झरना रोके जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी | सोनिया सिंह ने वहाँ स्थित महिलाओं को बताया की कैसे हाथ और पैरों का मेनीक्योर, पेडीक्योर कर डैड स्किन को निकला जा सकता | सेमिनार के दौरान रीना खंडेलवाल, कविता शर्मा, नाबार्ड के विजय निगम, नीतू  मेहता भटनागर नेे व्यवस्था में विशेष सहयोग दिया और सेमिनार का सञ्चालन किया |

Share