अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनो: ज्योति भदोरिया

अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनो: ज्योति भदोरिया

अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनो: ज्योति भदोरिया

मजबूत देश के लिए मजबूत बालिकाओं का होना आवश्यक

महिलाओं और लड़कियों को सिखाया आत्म रक्षा की तकनीक

अबला का टैग हटाकर हमें सशक्त और शक्ति शाली होना होगा: ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा

 कोटा | 5 मार्च 2021 | सोसायटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरीटेबल ट्रस्ट के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में चल रहे महिला सम्मान व सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उड़िया बस्ती की महिलाओं, बालिकाओं एवं लड़कों की रक्षा के लिए आत्म रक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कोटा की जूडो कराटे की राष्ट्रीय प्रशिक्षक ज्योति भदोरिया  व मनीषा कुमावत ने महिलाओं और लड़कियों को जूडो कराटे व आत्म रक्षा के बेसिक गुर सिखाएं | इस अवसर पर वार्ड पार्षद ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा ने कहा कि हमें कभी भी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाजा नही खोलना है और घर पर हमेशा बताकर जाए कि कहा जा रहे है।अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की वर्त्तमान में हो रहे दुष्कर्म और ईव टीसिंग को रोकने के लिए हर महिला और बालिका का सबल और मजबूत होना आवश्यक है इसके लिए उन्हें सेल्फ डिफेन्स आना चाहिए ताकि समय पड़ने पर बालिकाएं किसी और पर निर्भर न रहकर खुद अपनी रक्षा कर सके | सेल्फ डिफेन्स की मास्टर ट्रेनर ज्योति भदोरिया ने वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चियों बताया की हमें अपनी सुरक्षा के लिए आत्म निर्भर बनना है क्योंकि देश तभी मजबूत होगा जब बालिकाएं मजबूत होगी | ज्योति भदोरिया ने आत्म रक्षा के डेमो में नेहरु युवा केंद्र के विजय निगम के साथ ऐसे छोटे-छोटे गुर और तकनीक सिखाई जिन्हें बालिकाओं और महिलाओं सिखने में समय भी बहुत कम लगा और वे आवश्यकता पड़ने पर किसी भी विषम परिस्थिति से खुद की रक्षा भी कर सकती है क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में हर लडकी को खुद को बचाना आना चाहिए | इसके साथ ही ज्योति भदोरिया, रीना खंडेलवाल और राज लक्ष्मी ने वहाँ उपस्थित लड़के-लड़कियों, बच्चों को सामूहिक रूप से गुड टच और बेड टच की जानकारी भी दी क्योंकि बुरा टच केवल लड़कियों के साथ ही बल्कि लड़कों के साथ भी हो रहा भारत सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की 2007 की रिपोर्ट के अनुसार देश में 53% बच्चे चाइल्ड एब्यूज के शिकार हुए थे जिसमे से 53% लड़के और 47% लड़कियों ने अपने बाल्यकाल में यौन शोषण और बुरे टच के शिकार हुए है |अत: लड़के लड़की दोनों को गुड टच-बेड टच के लिए शिक्षित करना आवश्यक है |

अबला का टैग हटाकर हमें सशक्त और शक्ति शाली होना होगा: ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा

अबला का टैग हटाकर हमें सशक्त और शक्ति शाली होना होगा: ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा

Share