- महिला दिवस पर घरेलू काम करने वाली महिलाओं का सम्मान
- गुलाल और फूलों के साथ मनाया गया उड़िया बस्ती में फागोत्सव व महिला दिवस
- राधा कृष्णा संग होली में खूब उड़ा गुलाल
- लक्ष्मी सुनानी बनी मिस फागोत्सव
कोटा | 08 मार्च 2023| होली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अद्वितीय संयोग के अवसर पर आज सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा युनिकल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ़ वर्ल्ड के सहयोग से रंगबडी स्थित उड़िया बस्ती में फागोत्सव और महिला दिवस का आयोजन किया गया |

राधा कृष्णा संग होली में खूब उड़ा गुलाल और फूलों के साथ मनाया गया उड़िया बस्ती में फागोत्सव व महिला दिवस
ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की फागोत्सव के लिए होली में वोकल फॉर लोकल थीम पर कोटा में ही बनी भव्य गुलाल और फूलों का उपयोग किया गया और कोटा के कई घरों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया |

महिला दिवस पर घरेलू काम करने वाली महिलाओं का सम्मान
इस अवसर पर वीमेन वेलफेयर की अध्यक्षा नीतू मेहता और सोनी जग्गी ने बताया की महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए प्रतिक स्वरुप उन महिलाओं का माला पहनाते हुए सम्मान किया गया जिनके सहयोग और योगदान की वजह से हमारे देश की हजारों कामकाजी महिलाएं अपने काम, बिज़नेस पर जाते हुए देश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति में योगदान दे पाती है और जो महिलाएं कामकाजी महिलाओं के सफल होने में भी अपनी अप्रत्यक्ष भूमिका निभाती है |

गुलाल और फूलों के साथ मनाया गया उड़िया बस्ती में फागोत्सव
इस दौरान संस्था के ज्योति भदोरिया, रीना खंडेलवाल, कव्लीन जग्गी और मैनेजिंग ट्रस्टी गौरव भटनागर ने फागोत्सव का संचालन करते हुए बताया की वहां के बच्चों और महिलाओं में फागोत्सव को लेकर खासा उत्साह था | बच्चे राधा-कृष्णा के रूप में तैयार होकर आये और राधा-कृष्णा, होली और रास के गीतों पर जमकर फूलों की वर्षा के बीच एक से एक नृत्य करते हुए फागोत्सव मनाया जिन्हें उनकी श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत भी किया गया |

लक्ष्मी सुनानी बनी मिस फागोत्सव
