उड़िया बस्ती में नव वर्ष पर हुए विभिन्न खेलों का आयोजन: नव वर्ष में बच्चों ने लिया हर दिन एक घंटा खेल खेलना का संकल्प: कबड्डी में जगन्नाथ चैलेंजर व रस्साकसी में भारत की जीत

नव वर्ष में बच्चों ने लिया हर दिन एक घंटा खेल खेलना का संकल्प
  • कबड्डी में जगन्नाथ चैलेंजर व रस्साकसी में भारत की जीत
  • नव वर्ष में बच्चों ने लिया हर दिन एक घंटा खेल खेलना का संकल्प
  • उड़िया बस्ती में नव वर्ष पर हुए विभिन्न खेलों का आयोजन
  • ललित, शिवा, रितिका, दीपिका व शिवा रहे दौड़ में प्रथम
  • लिंगराज चैलेंजर एवं इंडिया टीम रही कबड्डी व रस्साकसी में उपविजेता

 

कोटा | 02 जनवरी 2023 |नव वर्ष के उपलक्ष में भारत सरकार के द्वारा प्रारंभ किये गए फिट इंडिया मूवमेंट को सपोर्ट करने के उद्देश्य से बच्चों को स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने और खेलों के प्रति उत्साह जाग्रत करने के लिए सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड व यूनि कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया कोटा के सहयोग से की उड़िया बस्ती में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें रेस, रस्साकसी और कबड्डी के खेल खिलाये गए | ट्रस्टी डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की उड़िया बस्ती में ट्रस्ट के द्वारा पिछले 2 सालों से विभिन्न रचनात्मक, संरचनात्मक, एकता, सद्भावना और देश प्रेम की गतिविधियाँ नियमित रूप से महिलाओं, लड़कियों और लड़कों के लिए कराई जा रही है जिसके दौरान लगतार वहां के बच्चों की मांग विभिन्न खेलों को सिखाने की थी ऐसे में इस वर्ष की शुरुआत में फिट रहेंगे हिट रहेंगे थीम पर बस्ती में विभिन्न खेलों का आयोजन राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित फिजिकल टीचर एवं नेशनल जुड़ों कराटे ट्रेनर ज्योति भदोरिया ने अपने निर्देशन में कराया जिसमें सर्वप्रथम बच्चों को खेल के नियम, तरीके, बारीकियाँ और ग्राउंड की जानकारी दी गई | खेल खिलाने में उनका साथ ट्रस्ट के सदस्यों रीना खंडेलवाल, नीतू मेहता भटनागर, हनी सक्सेना एवं गौरव भटनागर ने दिया | सर्वप्रथम 100 व 400 मीटर दौड़ का लड़कियों और लड़कों के लिए आयोजन किया गया | 100 मीटर रेस बॉयस जूनियर में ललित प्रथम, मोहित द्वितीय, कुशल तृतीय एवं बॉयस सीनियर में शिवा प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं कुणाल तृतीय, लड़कियों में रितिका प्रथम, भावना द्वितीय व रीना तृतीय रही | 400 मीटर गर्ल्स और बॉयस में दीपिका व शिवा प्रथम, भावना व पवन द्वितीय एवं साँझ व हिमांशु तृतीय रहे | कबड्डी में जगन्नाथ चैलेंजर एवं लिंगराज चैलेंजर दो टीमों के बीच बेहद रोमांचक मैच हुए जिसमें जगन्नाथ चैलेंजर के हिमांशु, पवन, भावेश,सावन, शिव, कुणाल एवं संयम ने विजेता रहते हुए लिंगराज चैलेंजर के शेखर, केशव, देवेश, मोहित, गजानन, घनश्याम एवं ललित को 22 – 17 पॉइंट्स हराते हुए ट्राफी अपने नाम की | रस्साकस्सी में लड़कियों की भारत और इंडिया टीम के बीच मजेदार भिडंत हुई जिसमें अपनी पूरी ताकत लगते हुए भारत टीम ने इण्डिया टीम को हरा दिया | भारत टीम में सिया, भावना, रीना, वंदना, तनिषा विजेता रही वही इण्डिया टीम में गीतांजलि, दीपिका, राधिका, साँझ और कशिश, उपविजेता रही | अंत में नववर्ष के उपलक्ष में बच्चों के साथ केक कटा गया और सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी बच्चों ने रोज एक घंटा खेलने की शपथ भी ली।

Share