हर नागरिक को संविधान के मूल्यों को आत्मसात करे : दीपक नंदी
कोटा | 27 नवम्बर 2022| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मनाये जा रहे संविधान सप्ताह के अंतर्गत आज किशोर सागर तालाब की पाल पर सुमित्रा देवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, कोशिश एक संस्था, चाइल्डलाइन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, कोटा के संयुक्त तत्वाधान में “हमारा संविधान, हमारा अभिमान” उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें एडवोकेट भुवनेश शर्मा ने राहगीरों को संविधान की जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई । इस दौरान राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के उप प्रधान एवं नोडल डायरेक्टर चाइल्ड लाइन यज्ञदत्त हाड़ा, कोशिश एक संस्था के परियोजना निदेशक पंकज शर्मा, सोसाइटी हैस ईव शी की अध्यक्षा डॉ. निधि प्रजापति ने अभियान में आगंतुकों का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन करते हुए कैसे संविधान को मजबूत बनाने में नागरिक अपनी भूमिका निभाये जिसे मूल्यों से अवगत कराया । हस्ताक्षर अभियान में कोटा संभाग के संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने कहा कि हर नागरिक को संविधान के मूल्यों को आत्मसात करके इसके द्वारा निर्धारित कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करना चाहिये । इस हस्ताक्षर अभियान में कोटा शहर के गणमान्यों नागरिकों राजेश माहेश्वरी निदेशक एलन, विवेक राजवंशी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दक्षिण, राजेश कृष्ण बिरला कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष, विमल चंद जैन व आबिद अब्बासी सदस्य सी डब्ल्यू सी, राकेश जैन अध्यक्ष जी एम प्लाजा, अशोक माहेश्वरी कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव, गोपाल राम मंडा पार्षद, अधिवक्ता दिनेश, डॉ. संजय धाकड़ अध्यक्ष रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन, गुरप्रीत आनंद अध्यक्षा रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा, राज सिंह सचिव स्काउट गाइड, गोपाल सोनी, चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर रेखा शाक्यवाल, जेबा पटेल, शी की सदस्य हनी सक्सेना, अनुपमा पंवार, सीमा शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाया ।
- SHE-Society Has Eve
- SHE-Society Has Eve
- SHE-Society Has Eve
- SHE-Society Has Eve
- SHE-Society Has Eve






