वीमेन एट वर्क’ विषय पर राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी कोटा में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक |
कोटा में लगेंगी 17 राज्यों की महिलाओं के फोटोग्राफ |
फोटोग्राफी प्रदर्शनी में दिखेगी महिलाओं की समाज भूमिका |
कोटा | 15 अप्रैल 2019 | महिलाओं को ईश्वर की सर्वश्रेष्ट कृति माना गया है | एक महिला अपने जीवन में बेटी, बहन, भाभी, माँ आदि को रूपों को निभाते हुए समाज में पुरुषों के समान वे सभी कार्य करती है जो आजीविका हेतु आवश्यक होते है | महिलाओं के समाज में निभाए जाने वाले विभिन्न रूपों को दर्शाते हुए कोटा आर्ट गैलरी में 21अप्रैल से 23 अप्रैल तक ‘वीमेन एट वर्क’ विषय पर राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड एवं यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है | ट्रस्टी एवं आयोजन समिति की अध्यक्ष निधि प्रजापति ने बताया की महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों को दिखाने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है | प्रदर्शनी में भारत के 17 राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, आँध्रप्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटका, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और दुबई फोटोग्राफर्स और महिलाओं की फोटोग्राफ प्रदर्शित की जाएगी | वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की अध्यक्ष नीतू मेहता ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ‘वीमेन एट वर्क’ थीम पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसके अंतर्गत प्राप्त 471 फोटोग्राफ्स में से 135 फोटोग्राफ प्रदर्शित किये जा रहे है जो महिलाओं के विभिन्न रूपों, सहस, कार्यों को प्रदर्शित करती है | इनमें 3 फोटो भारत की ऐसी तीन बालिकाओं की जिनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक और रिकॉर्ड में दर्ज है | 2 फोटो विशेष महिलाओं के है जिसमें से एक आंखे न होने के बावजूद भी न्यूज़ चैनल में जॉब करती है और एक के एक हाथ न होने पर भी वे अपने मुहँ की सहायता से सभी आवश्यक कार्य करती है | यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव यज्ञ दत्त हाडा ने बताया की तीन दिवसीय प्रदर्शनी में सृष्टि रचियता विषय पर पोस्टर और फैशन शो का आयोजन 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को होगा |




