सांता क्लोज़ ने बाटी चिल्ड्रन वार्ड में खुशियाँ और गिफ्ट l
सांता क्लोज़ के साथ हॉस्पिटल में बच्चों ने मनाया क्रिसमस l
कोटा | 23 दिसम्बर 2018 | दो दिन बाद पूरे विश्व में क्रिसमस धूम धाम से मनाया जाएगा और सांता क्लोज़ बच्चों को गिफ्ट्स, चॉकलेट, टॉफी और बैलून आदि जीवन में खुशियाँ लाने के लिए देंगे | परन्तु ऐसे में वो बच्चे जो किसी भी कारण से हॉस्पिटल में भर्ती है वो सांता क्लोज़ से नहीं मिल पाएंगे इसीलिए रविवार को सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में क्रिसमस मनाया | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की बच्चों को सांता क्लोज़ बहुत पसंद होते है क्योंकि स्कूलों में क्रिसमस की धूम धाम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है और उन्हें गिफ्ट मिलते है | ट्रस्ट के माध्यम से न्यू मेडिकल हॉस्पिटल के चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों के साथ सांता क्लोज़ ने केक काटा फिर सभी बच्चों को उनके बेड पर जाकर केक खिलाया गया | वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की राष्ट्रीय जन संपर्क अधिकारी सोनी नेहलानी ने सांता क्लोज़ के रूप में बच्चों को टिफ़िन, पेंसिल, रबर, शार्पनर और खत्री क्रोकरी वाले की तरफ से दी गयी प्लेटस को गिफ्ट में दिया | सांस्कृतिक अध्यक्ष शोभा कँवर ने बताया की संस्था के द्वारा वार्ड में बच्चों के साथ जिंगल बेल गीत गाया गया | सभी बच्चों के चेहरों पर सांता क्लोज़ से गिफ्ट लेकर मुस्कान थी, गिफ्ट पाकर सभी खुश थे कुछ बच्चों ने तो सांता क्लोज़ से हाथ मिलाया और साथ डांस भी किया | इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रशासन के रजनीश खंडेलवाल और रेशमा परवीन, यू टी आई के राकेश पुरुस्वानी और महेंद्र वर्मा, शी की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रीना खंडेलवाल, तारा श्रेष्ठा, जिला अध्यक्ष प्रियंका मारोठिया, दीपिका प्रजापति, विशाखा, सुनील आदि सदस्य उपस्थित रहे |


