प्रेस विज्ञप्ति
निशुल्क रंगमंच की मांग को लेकर सांसद के घर पर नुकड़ नाटक का प्रदर्शन
कोटा 31 जनवरी, 2015| कोटा के रंगमंच और रंगकर्मियों को पुन: जीवित के प्रयास से कल्पित ‘एक प्रयास’ रंगकर्म को समर्पित संस्था के द्वारा कोटा बूंदी सांसद श्री ओम बिरला के घर पर सदस्यों के द्वारा कोटा के रंगकर्म की दुर्दशा नामक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें थिएटर के आभाव में कलाकारों की दयनीय स्थिति को प्रदर्शित किया गया | संस्था की सचिव व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता निधि प्रजापति ने बताया की निशुल्क: कला दीर्घा और यू. आई. टी. ऑडिटोरियम के आभाव में कोटा के कलाकार बहार जाने को मजबूर है | और यही कारण है की कोटा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को रंगकर्मी मंच के आभाव में संरक्षित नहीं कर पा रहे है|यदि रंगकर्म को संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिल जाता है तो यहाँ युवा पीड़ी के लिए मार्गदर्शक एवं स्वाच मानसिकता के निर्माण में सहायक होगा |संस्था अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कोटा में रंगकर्मियों की आवश्यकताओं से परिचित करते हुए नाटकों की आवश्यकता, महत्त्व, उद्देश्य और जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला|इस मौके पर सांसद महोदय ने राजस्थान ललित कला अकादमी की सचिव से दूरभाष पर कोटा कला दीर्घा में संसद कोष से टीनशेड लगाने और रंगकर्मियों को निशुल्क कला दीर्घा देने की बात कही|प्रस्तुत नाटक में निधि प्रजापति, मनीष सोबती,रवि कान्त मिश्रा, प्रभात कुमार, अमित जैन, ज्योति भदोरिया,श्याम गुप्ता ने अपनी उल्लेखनीय प्रस्तुति दी जिसकी प्रस्तुति का निर्देशन शरद गुप्ता के द्वारा किया गया|
- नुकड़ नाटक



