दूसरों की रक्षा के लिए मास्क पहने : कीर्ति राठौर

दूसरों की रक्षा के लिए मास्क पहने : कीर्ति राठौर

दूसरों की रक्षा के लिए मास्क पहने : कीर्ति राठौर

अस्पताल में जाये तो मास्क जरुर पहने : कीर्ति राठौर

न्यू मेडिकल कॉलेज, कच्ची बस्ती, खड़े गणेश मंदिर के पास मास्क वितरण

कोटा | 5 जनवरी 2021 |सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के हर घर मास्क, घर घर मास्क मिशन के तहत नगर निगम कोटा दक्षिण के साथ राजस्थान सरकार के आम जन को कोरोना के दुष्प्रभावों और मास्क के घर के बाहर नियमित रूप से उपयोग के लिए प्रारम्भ किये गए कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत नगर निगम कोटा दक्षिण की कमिश्नर कीर्ति राठौर के साथ न्यू मेडिकल कॉलेज, उसके सामने स्थित कच्ची बस्ती और खड़े गणेश मंदिर के आस पास डॉ. निधि प्रजापति, कविता शर्मा, राज लक्ष्मी, रीना खंडेलवाल, नाबार्ड के विजय निगम, एन वाई के नितेश पारीक, कल्पना, योगेश दुबे, संदीप,रामकुमार और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ 1000 मास्क वितरित किया | इस अवसर पर कमिश्नर कीर्ति राठौर ने लोगो को मास्क देते हुए समझाया की हॉस्पिटल जाते वक्त घर से  निकलने से पहले मास्क अवश्य लगाये | उन्होंने कहा की अपनी रक्षा और स्वास्थ्य के साथ साथ दूसरों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे | संस्था की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की सर्वप्रथम न्यू मेडिकल कॉलेज के आस-पास आयुक्त कीर्ति सिंह के नेतृत्व में मास्क बाटें गए उसके बाद कच्ची बस्ती में बच्चों को इकठ्ठे करके कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए कोरोना के जागरूकता के नारे “हारेगा कोरोना जीतेगा कोटा”, “हम राईट कोरोना साइड”, “मास्क लगाओ, कोरोना भगाओ”,लगाये तत्पश्चात पूरी बस्ती में मास्क वितरित किय गए |

Share