पोलीथिन के दानव से मुक्ति जन सहयोग से ही संभव: बी एल मीणा
- घर-घर हर घर से पोलीथिन निकले : बी एल मीणा
- पोलीथिन मुक्त कोटा में महिलाएं, गृहणियाँ और बच्चे सामुहिक रूप से प्रशासन का साथ दे : बी एल मीणा
- जिला प्रशासन को पोलीथिन की सप्लाई को रोकने हेतु ज्ञापन |
- राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को लिखे पत्र |
dksVk A 5 twu] 2018 A अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोटा को पोलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा कोटा जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी. एल. मीणा को ज्ञापन सौपा गया | संस्था प्रतिनिधि मंडल के शोभा कँवर, निधि प्रजापति, सोनी नेहलानी, हनी सक्सेना, प्रियंका प्रजापति एवं विशाखा मरोठियाँ के द्वारा ए डी एम सिटी बी एल. मीणा को तुलसी का पौधा एवं कपड़े का थेला भेट करते हुए इस पर्यावरण की रक्षा करने हेतु कोटा जिले से पोलीथिन को हटाने और उपयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई | इस अवसर पर ए डी एम सिटी बी एल. मीणा ने पोलीथिन की रोकथाम को लेकर अपने अनुभव साँझा करते हुए बताया की लाडनू प्लास्टिक मुक्त इसलिए घोषित हुआ क्योंकि व्यापारी, दुकानदारों, गृहणियों, बच्चों के द्वारा सामुहिक रूप से पोलीथिन का बहिष्कार किया गया | उन्होंने बताया की यदि घर की महिलाएं पोलीथिन के उपयोग के विरुद्ध कटिबद्ध हो जाये इसके प्रयोग बहुत हद तक सिमित किया जा सकता है | महिलाओं को ही अपने बच्चों और अन्य सदस्यों को इसका प्रयोग न करने हेतु प्रेरित करना चाहिए | हर स्कूल में स्कूल प्रशासन द्वारा पोलीथिन का उपयोग न करने एवं घर में उपस्थित थेलियों को विद्यालय में एकर्त्रित करने की योजना बनानी चाहिए | हर स्कूल, विद्यालय, कॉलेज को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ लेनी चाहिए | जिला प्रशासन जनता के साथ है जनता को जिला प्रशासन का साथ इस दानव ने मुक्ति दिलाने में देना चाहिए | ट्रस्टी निधि प्रजापति ने विद्यालयों में इस मुहीम को चलाने का आश्वासन दिया और बताया की राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पर्यावरण मंत्री को प्लास्टिक की पोलीथिन बंद करने हेतु, उपयोग करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही हेतु कानून बनाने, एवं पोलीथिन की उपलब्धता को भी समाप्त करने हेतु पत्र लिखे गए है | सांस्कृतिक सचिव शोभा कँवर ने कोटा जिला प्रशासन को स्वयं सबसे पहले पोलीथिन और प्लास्टिक कप गिलास का उपयोग कलेक्टरेट परिसर में न करने का आग्रह किया गया |
- विश्व पर्यावरण दिवस



