गाँधी जी 152 जंयती के अवसर पर 1 घंटे 45 मिनट में 451 ट्विट्स

·       1 घंटे 45 मिनट में 451 ट्विट्स

·       महात्मा गाँधी के जीवन और सिद्धांतों पर किये ट्विट्स व पोस्ट्स

·       गाँधी जी 152 जंयती के अवसर किये एक ही दिन में सर्वाधिक ट्विट्स व पोस्ट्स

कोटा | 3 अक्टूबर 2021 | आचार, विचार के ज्योति पुंज, सत्य-अहिंसा, सत्याग्रह, त्याग की प्रतिमूर्ति महात्मा गाँधी जी की 152 वीं वर्ष जयंती 2 अक्टूबर  को पूरे विश्व में श्रृद्धा, आदर व सम्मान के साथ मनाई गई | इस मौके पर राजस्थान, कोटा से सोसाइटी हैस ईव शी इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने गाँधी जयंती के विचारों और उनकी शिक्षाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया उन्होंने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से महात्मा गाँधी जी के सिद्धांतों, धार्मिक मूल्यों, शिक्षाओं, जीवन व उपलब्धियों के सन्दर्भ में 451 कमेंट्स पोस्ट किये | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की उन्होंने ट्विटर पर 1 घंटा 45 मिनट में और फेसबुक पर 2 घंटे में  कुल 451 कमेंट्स पोस्ट किये जो आज तक पूरे विश्व में कभी किसी ने एक साथ नहीं किये | ये कमेंट्स महात्मा गाँधी के द्वारा जीवन के प्रति दृष्टिकोण, सफलता, असफलता, सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य, अस्वाद, अभय, अस्पर्श्ता, शारीरिक श्रम, सर्वधर्म, स्वदेशी, खादी, सामाजिक बुराइयों, सत्याग्रह, सर्वोदय, ग्रामीण उत्थान, शिक्षा, विद्यार्थी, महिला सशक्तिकरण के सन्दर्भ में दिए गए आदर्श विचारों, गाँधी जी के प्रारंभिक जीवन, परिवार, विद्यार्थी जीवन, ब्रिटेन व साउथ अफ्रीका में उनके प्रवास, रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष, उनके साथ हुए भेदभाव, ब्रिटिश हुकुमत के साथ उनके सम्बन्ध-पत्राचार, गाँधी जी के द्वारा विदेशों व भारत में किये गए आन्दोलनों, सत्याग्रहों, अनशनों, हिन्द स्वराज, असहयोग आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, भारत छोड़ों आन्दोलन और देश की आज़ादी के सन्दर्भ गाँधी जी की भूमिका के सम्बंधित है |

Share