कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है : डॉ. निधि प्रजापति

कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है : डॉ. निधि प्रजापति

कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है : डॉ. निधि प्रजापति

अगर दुबारा लॉक डाउन नहीं चाहते तो मास्क नियमित रूप से पहने: विजय निगम

डॉक्टर्स की बात माने और मास्क लगाना न छोड़े

कुन्हाड़ी चौराहे, सब्जीमंडी और पेट्रोल पंप पर 1000 मास्क वितरण

कोटा | 21 फरवरी 2021 | सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नगर निगम कोटा उत्तर के द्वारा संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे ‘हर घर मास्क, घर घर मास्क’ अभियान के तहत कुन्हाड़ी चौराहे, सब्जीमंडी और पेट्रोल पंप के आस पास के क्षेत्र में 1000 मास्को का वितरण सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति, प्रेरणा सेवा संसथान की निदेशक कविता शर्मा, नाबार्ड के विजय निगम और राज लक्ष्मी के साथ पूरे रास्ते हाथों में तख्तियाँ लेकर नारे लगायें | डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की क्षेत्र वासियों में कोरोना के प्रति किसी प्रकार का कोई डर नहीं है 90% से अधिक लोगों ने मास्क लगा ही नहीं रखा था यहाँ ताकि की अधिकांश मेडिकल शॉप, दुकानदार, फल-सब्जी वालों ने भी मास्क नहीं लगा रखे थे, ऐसे में उन्हें समझाया की कोरोना का नया स्ट्रेन पहले वाले से भी खतरनाक है | सऊदी अरब ने अपने एअरपोर्ट और सीमाओं  को बंद कर दिया है, बहरीन ने बड़ी संख्या में लोगों के इक्कठा होने पर रोक लगा दी है साथ ही मास्क को अनिवार्य कर दिया है | यूनाइटेड किंगडम में 1 महिना का दुबारा लॉक डाउन लगा दिया गया है | इटली, फ्रांस, स्पेन में भी पुन: कोरोना घातक स्वरुप ले रहा है | इन सभी देशों ने कोरोना की दूसरी लहर को पहले से ज्यादा खतरनाक होने का दावा किया है | विजय निगम ने लोगों को बताया की भारत में भी दुबारा कोरोना के केसेस में लगातार इजाफा हो रहा है | अगर आम जनता देश में दुबारा लॉक डाउन नहीं चाहती तो सभी नियमित रूप से मास्क पहने | डॉक्टर्स बार बार सावधानी रखने और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने की अपील कर रहे है| मुंबई में अनेको भवनों को सील कर दिया है और बिना मास्क वालों के बड़ी संख्या में अब चालान बनाना शुरू कर दिए है | सरकारी विभागों से आ रही सूचनाओं के अनुसार आम इंसान को वैक्सीन खुद के खर्च पर लगवानी होगी ऐसे में जरुरी है की सभी लोग मास्क का प्रयोग करे | मास्क वितरण व समझाइश के दौरान एक दो फल विक्रेताओं से मामूली झड़प भी उनके मास्क न पहनने को लेकर हुई जिसकी सूचना स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को दी गई |

Share